✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

देवीपुर में आकाशीय बिजली गिरने से दो घायल, स्थानीय अस्पताल में चल रहा इलाज

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 2:47:14 AM

देवघर (DEOGHAR) : मानसून की शुरुआत हो चुकी है. समय पर बारिश होने से किसान अब खेती-किसानी में जुट गए हैं. इसी कड़ी में आज देवघर के देवीपुर प्रखंड के बिरहाकट्टा गांव निवासी सुरेंद्र मुर्मू और हरिओम हांसदा दोनों अपने-अपने खेतों में खेती करने गए हुए थे. काम करने के दौरान अचानक उनके पास आकाशीय बिजली गिरी. दोनों बुरी तरह घायल होकर खेत में गिर पड़े. बिजली की तेज गर्जना सुनकर आसपास काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया. जहां उनका इलाज किया जा रहा है. दोनों के स्वास्थ्य के बारे में फिलहाल डॉक्टर कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं. खेत में आकाशीय बिजली गिरने और दोनों के घायल होने के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त हो गया है.

अगर किसान इस मौसम में अच्छी फसल तैयार करने के लिए खेती करना चाहते हैं तो उन्हें मौसम विभाग द्वारा दी गई चेतावनी या सूचना को ठीक से पढ़ने के बाद ही अपने खेतों में खेती करने जाना चाहिए. अन्यथा वे कभी भी अप्रिय प्राकृतिक आपदा का शिकार हो सकते हैं.

रिपोर्ट-ऋतुराज

 

Tags:deoghar newsTwo injuredlightningDevipurtreated in local hospital

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.