✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

आपस में भिड़े दो गुट, खूब चले पत्थर, एक पुलिसकर्मी का सिर फटा, जानें कहां का है मामला

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 8:35:40 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : सरस्वती पूजा पंडाल में सबकुछ ठीक चल रहा था. इसी दौरान दौरान युवकों के दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर बहस होती है. यह बहस मारपीट के बाद पत्थरबाजी और हंगामा में तब्दील हो जाती है.

यह सारा मामला हजारीबाग जिले के कोर्रा थाना क्षेत्र के देवांगना चौक के हेठ टोला के पास का है. यहां मंगलवार की आधी रात को खूब हंगामा हुआ. दरअसल सरस्वती पूजा पंडाल में मालूली विवाद को लेकर आपस में ही युवकों के दो गुट भिड़ गए. देखते-देखते विवाद काफी बढ़ गया. साथ ही साथ दोनों ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई.

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को समझाने का प्रयास किया, मगर लड़के मानने को तैयार नहीं थे. इसी दौरान पत्थरबाजी में एक जमादार का सिर फट गया. जमादार का नाम महेश सिंह है, वह कोर्रा थाना में पदस्थापित हैं. इसके बाद पुलिस ने सख्ती बरतते हुए दोनों गुट के लड़कों को वहां से खदेड़ा. तब जाकर मामला शांत हुआ.

घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल जमादार को तुरंत शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है. घटना के बाद बुधवार की सुबह भी हंगामा हुआ. बुधवार की सुबह एक गुट के लड़के आए और फिर से हंगामा करने लगे. साथ ही पंडाल के पास खड़ी एक कार के शीशे भी तोड़ डाले. बाद में इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है.

Tags:Two groups clashedclashes in hazaribaghhazaribaghgroups clashstone-throwing in hazaribaghclash between two groupclash in rallyhazaribaglatest news in hindiclashes broke outjharkhand clashesclashes at jharkhandclash jharkhandTwo groups clashed with each otherpoliceman's head was brokenstones were thrown

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.