✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बगीचा में पार्टी मना रही किशोरी से दो दोस्तों ने किया गंदा काम, आरोपी गिरफ्तार

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 2:34:52 AM

दुमका(DUMKA) : दुमका जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. मामला 16 जून का है जब विजयपुर बगीचा में दो सहेली व चार दोस्तों के साथ पार्टी मनाने गई एक किशोरी के साथ उसके ही दो दोस्तों ने दुष्कर्म किया. दोनों दोस्तों ने अलग अलग जगह ले जाकर गंदा काम किया. मंगलवार की देर शाम मामला दर्ज किया गया. ग्रामीणों ने दोनों दोस्तों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया. बुधवार को पुलिस ने चितरा के अशोक बास्की और गोडडा जिले के पोड़ैयाहाट के सलैया निवासी संदीप हेंब्रम को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

दो दोस्तों ने अलग-अलग जगह ले जाकर किया गंदा काम

जानकारी के अनुसार रामगढ़ प्रखंड की रहने वाली किशोरी 16 जून को श्रीअमड़ा में रहने वाली अपनी सहेली से मिलने आई थी. शाम को सभी ने विजयपुर पुल के पास बगीचा में छोटी पार्टी का आयोजन किया. इसमें श्री अमडा में रहने वाली किशोरी की सहेली ने अपने दो दोस्त पालोजोरी के अशोक बास्की व चितरा के जैश मरांडी को भी बुला लिया. बाद में सहेली के दो और दोस्त गोड्डा के पोड़ैयाहाट का संदीप हेंब्रम और मैथ्यूज हेंब्रम भी पार्टी में शामिल हो गया. देर रात पीड़िता खाने का सामान लेने के लिए अशोक की बाइक से शहर आ रही थी. इसी क्रम में अशोक ने मयुराक्षी नदी के समीप झाड़ी में ले जाकर किशोरी से दुष्कर्म किया. इसके बाद वापस पार्टी में ले आया. आधा घंटा के बाद संदीप नदी से कुछ दूर किशोरी को ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता ने सहेलियों को सारी बताई तो वे उसे अपने घर ले गई. पीड़िता ने माता पिता को इसकी जानकारी दी और अगले दिन शाम को थाना में मामला दर्ज कराया.

क्या कहना है थाना प्रभारी का

इस बाबत मुफस्सिल थाना प्रभारी सत्यम कुमार का कहना है कि किशोरी के साथ उसके ही दो दाेस्तों ने दुष्कर्म किया है. सभी लोग बगीचा में पार्टी मनाने के लिए गए थे. दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

रिपोर्ट-पंचम झा

Tags:dumka newsrapeteenagergardenaccused arrested

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.