☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

खगड़िया: जहरीली शराब पीने से 2 की मौत! पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद बतायेगी कारण

खगड़िया: जहरीली शराब पीने से 2 की मौत! पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद बतायेगी कारण

खगड़िया(KHAGARIA): जिले के अलौली थाना के अंबा गांव में 24 घंटे के अंदर दो युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई. आज यानी रविवार को फिर एक युवक शिवा सदा की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई. परिवारवालों का आरोप है कि जहरीली शराब पीने से उसके बेटे की मौत हुई है. बेटा शिवा  सदा की जैसे ही तबियत बिगड़ी और उल्टी करने लगा तब मालूम हुआ कि वह जहरीली शराब पिया है. आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

दो से तीन और लोग की हालत गंभीर

मृतक के पिता ने बताया कि दोनों लोग एक ही शराब विक्रेता से शराब लेकर पिया था और दोनों की मौत हो गई. बता दें कि कल भी अंबा गांव में एक युवक दिलीप शाह की मौत हो गई थी और दोनों की मौत की वजह परिवारवाले जहरीली शराब ही बता रहे हैं. लेकिन पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही कुछ बताने की बात कह रही है. हालांकि स्थानीय ग्रामीणों की मानें तो दो से तीन लोग की हालत गंभीर बनी हुई है और कहीं पर छूपकर इलाज करा रहे हैं.

कारोबारियों के खिलाफ छापेमारी

परिवारवाले जब प्राथमिकी दर्ज कराने जाते हैं तो पुलिस तैयार नहीं होती है. प्राथमिकी दर्ज करने के लिए वरीय पदाधिकारी के आदेश मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाती है.  हालांकि पुलिस शराब कारोबारियों के खिलाफ छापेमारी की बात कह रही है लेकिन ग्रामीण इसे दिखावा मान रहे है. मृतक के पिता की माने तो जहरीली शराब पीने की वजह से शिव सादा की मौत हुई है. वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता की माने तो दो से तीन और लोग जहरीली शराब पीने से बिमार है और पुलिस प्रशासन के डर से प्राइवेट नर्सिंग होम में इलाज करा रहें हैं.

पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट होगा कारण

वहीं, स्थानीय ग्रामीण की माने तो पुलिस दबाव बनाती है कि बिना पोस्टमार्टम के ही शव का अंतिम संस्कार कर दो. हांलाकि पुलिस शराब कारोबारी के खिलाफ छापेमारी की बात तो कर रही है लेकिन मौत की वजह पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा.

Published at:18 Sep 2022 01:26 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.