✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बिहार विधानसभा चुनाव के 2 दिन पहले हो गया बड़ा खेल, इस होटल से भारी मात्रा में नगद बरामद

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 1:09:15 PM

अररिया(ARARIA):बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अररिया जिले के फारबिसगंज में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है.जहा एसएसटी (Static Surveillance Team) और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त छापेमारी में 35 लाख 20 हजार नकद बरामद किए गए है.यह छापेमारी एसडीओ रंजीत कुमार रंजन के नेतृत्व में की गई, जिसमें फारबिसगंज स्थित ज्योति होटल परिसर के दो प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया.

प्रतिष्ठानों के नाम पर साइबर कैफे और मनी ट्रांसफर सेंटर चलाए जा रहे थे

बताया जा रहा है कि इन प्रतिष्ठानों के नाम पर साइबर कैफे और मनी ट्रांसफर सेंटर चलाए जा रहे थे, जहाँ चुनावी उपयोग के लिए भारी मात्रा में नकदी का लेन-देन किया जा रहा था.प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी कि आचार संहिता लागू होने के बावजूद अवैध रूप से चुनावी धनराशि का आदान-प्रदान किया जा रहा है. सूचना की पुष्टि के बाद एसएसटी टीम ने होटल परिसर में दबिश दी और तलाशी के दौरान 35.20 लाख रुपये नकद बरामद किए.अधिकारियों ने बताया कि बरामद की गई पूरी राशि को आयकर विभाग को सौंपा जा रहा है ताकि यह जांच की जा सके कि यह रकम कहां से आई और इसका उपयोग किस उद्देश्य से होना था. प्रारंभिक जांच में यह संदेह जताया जा रहा है कि यह राशि चुनावी खर्च या अन्य अवैध गतिविधियों से जुड़ी हो सकती है.

आसपास के इलाके में हड़कंप

इस कार्रवाई के बाद पूरे ज्योति होटल परिसर और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि यह फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र में अब तक की सबसे बड़ी नकदी बरामदगी है.प्रशासन ने यह भी संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में जिले के अन्य प्रतिष्ठानों पर भी इसी तरह की छापेमारी की जा सकती है.एसडीओ रंजीत कुमार रंजन ने कहा कि चुनाव के दौरान अवैध लेन-देन पर सख्त नजर रखी जा रही है.किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी.

Tags:bihar election newsbihar today newsbihar election 2025 newsbihar news todaybihar elections 2025 newsbihar election news 2025 live updatesbihar electionbihar election updateselection results biharbihar electionsbihar election 2025bihar election livebihar election 2024bihar assembly electionbihar election manifestobihar election latestbihar election candidatesbihar election trackerelection breaking newsbihar 2025 election update.ec announces bihar election dates

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.