☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

भागलपुर में हुआ बम ब्लास्ट , आम चुनने गए दो बच्चे घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज

भागलपुर में हुआ बम ब्लास्ट , आम चुनने गए दो बच्चे घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज

भागलपुर (BHAGALPUR) : बिहार के भागलपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा कि, नाथनगर के मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के निस्फ अंबा पंचायत के मनोहरपुर गांव के वार्ड नंबर 4 के उमेश चौरसिया के घर के सटे बासा में बम ब्लास्ट हुआ है. वहीं इस घटना में दो बच्चे के घायल होने की भी सूचना है. फिलहाल बच्चों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

आम चुनने गए थे दोनों बच्चें

मिली जानकारी के अनुसार मनोहरपुर के नीसंवय पंचायत के एक बगीचे में दो बच्चे बालवीर (12) और इसु (8) आम चुनने गए थे. लेकिन जब वे आम चुन रहे थे तभी वहां दोनों बच्चों को एक बंधी हुई पोटली दिखी. जैसे ही बच्चों ने खोला तो जोरदार घमाका हुआ और दोनों बच्चें बुरी तरह घायल हो गए. धमाके की आवाज सुनते ही सभी लोग बगीचे की और दौड़े. जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. दोनों बच्चों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.

हो रही तरह-तरह की बात

इस घटना के बाद कुछ ग्रामीणों का कहना है कि बम किसी ने दोनों बच्चे पर फेंका है. तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि बच्चे ने बगीचे में बम उठाया , तब यह घटना घटित हुई है. हालांकि यह बम आम बगीचा में कैसे पहुंचा. यह जांच का विषय है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.  

Published at:15 Jun 2023 07:36 PM (IST)
Tags:Two children injuredin Bhagalpur bomb blastundergoing treatmentin hospital
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.