✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

घोर कलयुग की सच्ची कहानी: एक बच्चे वाली चाची ने भतीजे के साथ की शादी, चुपचाप देखता रहा पति, जानिए पूरा मामला

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 9:21:27 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : घोर कलयुग आ गया है. एक से एक मामले सामने आ रहे हैं जो रिश्ते को शर्मसार कर रहे हैं. इंदौर की सोनम रघुवंशी और राजा रघुवंशी का मामला अभी मीडिया में चल ही रहा है. हनीमून पर किस प्रकार से राजा रघुवंशी की उसकी पत्नी बनी सोनम ने हत्या कर दी. यह कहानी सबके सामने है. हम जो बताने जा रहे हैं यह खबर बिहार से है यहां एक चाची अपने भतीजा पर फिदा हो गई. एक बच्चे की मां अपने भतीजे के प्यार में इतनी पागल हो गई कि आखिरकार उसकी शादी हो गई.

विस्तार से जानिए यह रिश्तो को तार-तार करने वाली सच्ची कहानी

यह मामला बिहार के जमुई से है. जमुई शहर के सदर थाना क्षेत्र के सिकहरिया  में एक बच्चे की मां आयुषी की शादी उसके भतीजे से हो गई. आयुषी की शादी पूर्व में विशाल दुबे से हुई थी, उसे 2021 में एक बच्ची ने जन्म भी लिया, लेकिन बताया जा रहा है कि पिछले 2 साल से आयुषी का अपने भतीजे सचिन से प्यार का चल रहा था. चाची और भतीजे के प्यार की खबर उनके घर वालों को जरा भी नहीं थी‌. एक सपताह पहले यानी पिछले रविवार को आयुषी अपने भतीजे सचिन दुबे के साथ फरार हो गई. आयुषी के पति विशाल दुबे ने थाना में पत्नी के गायब होने का मामला दर्ज कराया. इधर आयुषी जो अपने भतीजे से शादी करने के लिए तैयार थी उसने कोर्ट में एक तरफ तलाक के लिए आवेदन दाखिल कर दिया.

मामला इतना बढ़ा कि पूरे जमुई शहर में इसकी चर्चा होने लगी. तब परिवार के लोगों के सामने ही आयुषी की शादी उसके भतीजे सचिन दुबे से करा दी गई. इस मौके पर आयुषी का पति विशाल दुबे मौजूद था. आयुषी ने कहा कि उसके लिए सचिन ही सब कुछ है. रिश्ता में भले वह जो लगे लेकिन अब वह पति है. उसी के साथ वह रहेगी. इधर आयुषी ने विशाल दुबे से हुई बेटी को भी अपने साथ रखने से इनकार कर दिया है. यह ब्याह सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.

Tags:aunt did love marriage with nephewaunt love marriage with nephewnephew love marriage with auntaunt marriage with nephewaunt love marriageचाची ने भतीजे से किया प्रेम विवाहचाची ने भतीजे से कर ली शादीभतीजे ने चाची से किया प्रेम विवाहचाची भतीजे की शादीभतीजा और चाची का लव मैरिज"

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.