टीएनपी डेस्क (TNP DESK): मई का महिना शुरू हुआ नहीं की उमस भरी गर्मी का आगाज हो चुका है और हमारे देश में गर्मी का आना मतलब बिजली में कटौती होना. हालांकि कुछ शहरों में बिजली नहीं काटी जाती लेकिन आज भी कुछ ऐसे छोटे शहर है जहा आज भी बिजली कटती है,कभी एक दिन के लिए बिजली नहीं आती तो कभी हफ्तों तक. जब गर्मी में तापमान बढ़ते जाता है और बिजली कटती है तब काफी ज्यादा परेशानी होती है और तभी पूरा घर गर्मी से काटने को दौड़ता है और हालत तब ज्यादा खराब होती है जब हम AC या कूलर नहीं चला पाते बिजली ना रहने की वजह से. लेकिन कुछ ऐसे उपचार है जिसए आप अपने घर को ठंडा रख सकते है बिना ज्यादा खर्च कीये.
1.हमें गर्मी सबसे ज्यादा चिलचिलाती धूप के कारण लगती है और ऐसे में हमे विशेष तौर पर ये ध्यान रखना चाहिए की आपके घर पे धूप के प्रवेश कम हो. इससे बचने के लिए दरवाजों पर मोटे परदे लागले, हल्के रंग का होना चाहिए क्यूंकी हल्के रंग के परदे सूरज की गर्मी को काफी हद्द तक रोकते है, जिससे आपका घर ठंडा रहेगा.
2.इसमे एक चीज का आपको खास तौर पर ख्याल रखना होगा,आपको अपने घर के अंदर वेंटीलेशन का ख्याल रखना होगा. सुबह के समय में और रात के समय में जब तापमान कम हो तो अपनही घर की खिड़किया खोल ले ताकि ताजी हवा अंदर आ सके और रूम ठंडा रहेगा.
3.टेबल फैन का सही इस्तेमाल काफी मददगार साबित हो सकता ह. अगर आप एक प्लेट में बर्फ रखकर पंखे के सामने रखेंगे तो पंखे से आ रही हवा आपके तक वो बर्फ से होकर आएगी तो आपको ताजगी और ठंड महसूस होगी.
4.अगर आपको घर के फर्श को ठंडा रखना है तो दिन भर में दो बार कम से कम पोंछ लगाना होगजिससे ठनदक बनी रहे साथ ही साथ घर की छत पर गीले बोर रखना भी एक अच्छा उपाये है और ये सबसे ज्यादा असरदार है तीन वाले छत के लिए.
5.कोशिश करे की रात के समय में आप हल्के और ढीले कपड़े पहने, जो शरीर को ठंडक देती रहेगी और पसीना भी बहुत जल्दी सूखेगा. जो आप चादर बीच रहे है कोशिश करिएगा की उस चादर का मटीरीअल कॉटन का हो अगर चादर ज्यादा मोटा होगा तो गर्मी भी ज्यादा लगती है.
इन 5 उपायों से आप बिना AC या कूलर के आप अपने घर पर ठंडक महसूस कर सकते है और सुकून से रह भी सकते हैं.