✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

न्यूजीलैंड में जबरदस्त भूकंप, पाकिस्तान और मेघालय में भी महसूस किए गए झटके, जानिए 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:50:59 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): देश-विदेश में कई स्थानों पर भूकंप के ताजा झटके आए हैं. सबसे अधिक तीव्रता वाला भूकंप न्यूजीलैंड में आया है. न्यूजीलैंड में आए भूकंप की तीव्रता 7.2 मापी गई है.

मची अफरा-तफरी

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार न्यूजीलैंड के केर्माडेक क्षेत्र में भूकंप का जोरदार झटका महसूस किया गया है. भारतीय समयानुसार भूकंप का यह झटका सुबह 6. 11 बजे पर आया. जोरदार झटके से अफरा तफरी मच गई लोग घरों से बाहर निकलने लगे.

नहीं हुआ कोई नुकसान

भूकंप के जोरदार झटके के बावजूद अभी तक न्यूजीलैंड से किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है. ऊंचा स्थानों पर इमारतों में थोड़ी बहुत दरार देखी गई है. न्यूजीलैंड में भवनों का निर्माण बहुत ही साइंटिफिक तरीके से और भूकंप रोधी पैमाने के आधार पर बनाया जाता है. यह कारण भी हो सकता है कि यहां पर किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है.

 इधर पाकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. यहां पर 3.5 तीव्रता वाला भूकंप आया.  इतनी तीव्रता वाले भूकंप से उसी प्रकार के नुकसान की आशंका नहीं रहती है.भारत के मेघालय में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. यहां भी 3.5 तीव्रता वाला भूकंप आया है. किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अधिकारियों का कहना है कि भूगर्भीय टेक्टोनिक प्लेट की सक्रियता की वजह से देश-विदेश के कई हिस्सों में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं.

Tags:EarthquakeTremendous earthquake in New Zealandtremors were also felt in Pakistan

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.