✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

दर्दनाक सड़क दुर्घटना:- चिनाब नदी की खाई में गिरी बस, 38 मुसाफिरों की मौत की खबर  

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 4:10:24 AM

टीएनपी डेस्क(Tnp desk):-सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. रोज कहीं न कहीं लोगों की जान बेवक्त चली जा रही है. सड़क हादसों पर लगाम लगाना अब एक चुनौती हो गयी है. जम्मू-कश्मीर के डोडा में  बुधवार को एक यात्री बस चिनाब नदी की खाई में गिर गई . खाई में बस के गिरने से अभी तक 38 लोगों के मौत की खबर है. इस दुर्भाग्यपुर्ण सड़क हदसे में कम से कम 19 लोगों के घायल होने की भी सूचना है. बहुत से घायलों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है. जिसका नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है. 

300 फीट नीचे गिरी बस 

बताया जा रहा है कि बस सड़क पर चल रही थी, इस दौरान चढ़ाई और घुमावदार मोड़ के चलते ड्राइवर का कंट्रोल खो गया. इस दौरान ही हादसा हुआ औऱ फिसलकर 300 फीट नीचे गहरी खाई में बस गिर गई, इसमे 55 लोग सवार थे. अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बस संख्या जेके02सीएन-6555 की दुर्घटनाग्रस्त हुई है . यह हादसा बटोटे-किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर त्रुंगल-अस्सार के पास सड़क में हुई . अभी भी 300 फीट नीचे गहरी खाई में गिरी बस में यात्रियों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है , कई शवों को बरामद किया गया है 

पीएमओ ने जताया दुख 

डोडा में हुए भीषण सड़क हादसे में पीएमओ ने भी सोशल मीडिया एक्स पर दुख जताया और लिखा कि लिखा-जम्मू-कश्मीर के डोडा में हुई बस दुर्घटना दुखद है. उन परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं. इसमे ये भी एलान किया गया था कि हरेक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये दिए जाएंगे. वही, घायलों को 50,000 रुपये मिलेगा.

Tags:Tragic road accidentroad accident in doda bus fellRoad accident in dodabus accident in dodadoda bus accidentbus accidentdoda accidentbus accident in jammujammu kashmir bus accidentdoda bus accident updateaccident in doda jammu kashmirbus accident in jammu kashmirbus accident in jammu todayaccident in dodadoda bus accident newsbus accident in jammu and kashmirjammu and kashmir bus accidentdoda bus accident videobus accident todaydoda bus accident news todayjammu kashmir bus accident today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.