✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

आज झारखंड के दो राजनीतिक शख्सियतों का जन्मदिन, जानिए उनके बारे में 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 1:58:08 AM

रांची(RANCHI): झारखंड की राजनीति से जुड़े दो राजनीतिक शेरों का आज जन्मदिन है दोनों अपने-अपने दल में बड़ी हैसियत रखते हैं. दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जन्मदिन है.वे 79 साल के हो गए हैं. गुरुजी के नाम से प्रसिद्ध है शिबू सोरेन फिलहाल राज्यसभा के सदस्य हैं वह राज्य के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं. मनमोहन सिंह की सरकार में शिबू सोरेन कोयला मंत्री भी रह चुके हैं.

हेमंत सोरेन ने अपने पिता के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की 

गुरु जी को जन्मदिन पर शुभकामना देने वालों का ताता लगा हुआ है. हर राजनीतिक दल के लोग उन्हें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दे रहे हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पिता शिबू सोरेन को जन्मदिन पर शुभकामना देते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की है. उन्होंने कहा है कि बाबा के आशीर्वाद की वजह से आज वे कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ रहे हैं. विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने भी गुरु जी को जन्मदिन पर शुभकामना दी है. भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने भी गुरु जी को जन्मदिन पर शुभकामना दी है.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी बाबूलाल मरांडी को जन्मदिन पर दी शुभकामना 

आज जिस दूसरे राजनीतिक शख्स का जन्मदिन है वह है भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी. बाबूलाल मरांडी 65 साल के हो गए हैं. उनका जन्म गिरिडीह जिले के कोदाईबांध में 1958 में हुआ है. उन्होंने शिक्षक के रूप में काम किया. वे केंद्र सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के मंत्री भी रहे हैं. झारखंड गठन के बाद राज्य के पहले मुख्यमंत्री के रूप में काम किए हैं. बाबूलाल मरांडी को जन्मदिन पर बधाई मिल रही है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने उन्हें जन्मदिन पर शुभकामना देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी बाबूलाल मरांडी को जन्मदिन पर शुभकामना दी है. विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने भी बाबूलाल मरांडी को जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामना दी है.

Tags:jharkhandhappy bithday sibu sorenhappy birthday babu laal marandisibu soren

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.