✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

33 साल के हुए तेजस्वी, तेज प्रताप ने आधी रात केक कटवाकर छोटे भाई को जन्मदिन की दी बधाई

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:19:20 AM

पटना(PATNA): उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का आज 33 वां जन्मदिन है. मौके पर उनके बड़े भाई वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने मंगलवार की रात 12 बजे उनसे केक कटवाया और जन्मदिन की बधाई दी. इस मौके पर उनकी मां राबड़ी देवी भी मौजूद रहीं. तेजस्वी यादव ने जन्मदिन के मौके पर केक काटकर मां का आशीर्वाद लिया. वहीं बड़े भाई और मां को खुद केक खिलाया. 

वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने जन्मदिन के सेलिब्रेशन का वीडियो अपने ट्विटर पर शेयर किया है. इसके साथ ही उन्होंने छोटे भाई के लिए प्यारा सा मैसेज भी लिखा है. तेज प्रताप ने ट्वीट कर लिखा-करोड़ों लोगों की उम्मीदों का प्यारा, हम सबों की आंखों का सितारा, असंख्यक गरीबों के जीवन में रोशनी लाने को प्रतिबद्ध मेरे छोटे भाई और मित्र तरुण को जन्मदिवस पर अनंत शुभाशीष. मेरे भाई को कदम-कदम पर सफलता मिले, डगर-डगर उसमें वृद्धि हो तथा ईश्वर की कृपा आप पर यूं ही बरसती रहे. आगे वीडियो के साथ लिखा- हैप्पी बर्थ डे ब्रदर! आई लव यू.  बताते चलें कि उपमुख्यमंत्री  तेजस्वी यादव का जन्मदिन 09 नवंबर 1989 को हुआ था. इसके साथ ही आज तेजस्वी यादव 33 साल के हो गए.

Tags:bihar newstejaswi yadav birthdaydeputy cm tejaswi yadav

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.