✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Tips and Tricks: सर्दियों में खाना बनाते समय अपनाएं ये आसान से टिप्स, गैस के साथ समय की होगी बचत

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 3:25:13 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): सर्दियों के दिन आते ही लोगों का बिस्तर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है. किसी भी काम को करने से पहले हजार बार सोचना पड़ता है. वहीं महिलाओं को ठंड हो या गर्मी किचन में खाना बनाना ही पड़ता है, महिलाएं कोशिश करती हैं कि ठंड के दिनों में जल्दी से जल्दी खाना बनाया जाए और ठंड से बचा जाए.

इन टिप्स को अपनाकर आप गैस और समय दोनों की बचत कर सकते है

ठंड के दिनों में रजाई से निकलते ही ठंड से लोगों की हालत खराब हो जाती है, लेकिन महिलाओं के सामने खाना नहीं बनाने का कोई विकल्प नहीं होता है. महिलाओं को ठंड में भी किचन में खड़े होकर खाना बनाना ही पड़ता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे आसान कुकिंग टिप्स बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप सर्दियों के दिनों में कम समय और गैस की बचत करते हुए जल्दी खाना बना सकते हैं.

प्रेशर कुकर का ज्यादा करें इस्तेमाल

सर्दियों के दिनों में आपको कोशिश करने की सब्जी, सूप या चावल आदि बनाने के लिए प्रेशर कुकर का इस्तेमल करें. प्रेशर कुकर में कम समय में खाना पक जाता है, जिससे गैस बचत के साथ समय की भी बचत होती है. वहीं ठंड में किचन में ज्यादा देर तक खड़ा भी नहीं होना पड़ता है, इसलिए आपको प्रेशर के खाना बनाना चाहिए.

गर्म पानी में रखें सिलेंडर

कई बार ठंड में सिलेंडर में भरा हुआ लिक्विड गैस जम जाता है, जिसकी वजह से बहुत ही कम प्रेसर में यह बाहर आता है और धीमी आंच जलती है, जिससे खाना बनाने में ज्यादा समय लगता है. जब यह समस्या आती है तो आपको किसी बड़े बर्तन में पानी गर्म करके उसके अंदर सिलेंडर को रख देना चाहिए, ऐसा करने से जमी हुई लिक्विड गैस फिर से गर्म हो जाती है और गर्माहट की वजह से लिक्विड गैस फिर से प्रेशर में निकलती है.

हॉटपॉट में रखे खाना

ठंड के दिनों में काफी जल्दी खाना ठंडा हो जाता है, ऐसे में आपको बनाकर कैसरोल में रखना चाहिए. हॉटपॉट में खाना रखने से खाना कई घंटों तक गर्म रहता है, और दोबारा इसे गर्म करने में गैस का इस्तेमाल नहीं करना पड़ता है. इससे आपके समय के साथ गैस की भी बचत होती है.

ढंककर बनायें खाना

सर्दी में खाना बताते समय आपको एक बात का ध्यान रखना चाहिए कि जब भी आप चाय, दूध या किसी अन्य चीज को पकाएं, तो इसे ढक्कन से ढंक कर ही पकाएं, ऐसा करने से खाना जल्दी बनता है और कम गैस लगता है.

पतले बर्तनों का करें इस्तेमाल

वहीं आपको पतले बेस वाले बर्तनों का इस्तेमाल खाना बनाने के लिए करना चाहिए, ऐसा करने से ये जल्दी गर्म होगा और खाना भी जल्दी पकेगा.इससे गैस के साथ समय की बचत होती है.

Tags:winter cooking tipskitchen tips for winterkitchen hacks for wintertips and tricks for wintertips and trickskitchen hackslife stylelife style tipslife style tips and trickswinterkitchen tipstips for winter cookinglife style news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.