✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Tips And Tricks:कड़ाके की ठंड में भी एक मिनट में पिघल जाएगा नारियल का जमा हुआ तेल,बस अपनाएं ये आसान तरीके

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 3:32:17 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):सर्दियों के दिनों में हमारी त्वचा रुखी और बेजान हो जाती है जिसको मॉइस्चराइज़ करने के लिए हम नारियल का तेल इस्तेमाल करते हैं,लेकिन जब कड़ाके की ठंड पड़ती है तो नारियल का तेल बोतल में ही जम जाता है, जिसको निकालने में काफी परेशानी हो जाती है. आज हम आपको कुछ ऐसे आसान से टिप्स बताएंगे जिससे आप ठंड में भी नारियल के तेल को पिघला सकते हैं.

हल्के गर्म पानी में पिघलाएं

यदि आप भी ठंड के दिनों में नारियल के जमे हुए तेल से परेशान हैं तो इसके लिए सबसे पहले एक छोटे से बर्तन में हल्का सुसुम पानी लेना है और उसमें नारियल के तेल के बोतल को उसमें डूबाकर रखना है, कुछ देर के बाद आप देखेंगे कि नारियल का तेल पिघल चुका है और अब आप इसे इस्तमाल कर सकते हैं.

बड़ें मुंह वाले बोतल में रखें तेल

नारियल के तेल को जमने से बचाने के लिए सबसे आसान तरीका यह है कि इसे बड़े मुंह वाले बोतल में ही रखें. ठंड के दिन आते ही नारियल के तेल को किसी ऐसे बर्तन में रखें जिसको चम्मच से निकाला जा सके.

कांच या अन्य धातु के बोतल में रखें तेल

यदि आप प्लास्टिक के बोतल में नारियल का तेल रखते हैं तो इसे आपको बचना चाहिए आपको हमेशा कांच की बोतल या फिर टीना के बर्तन में ही नारियल का तेल रखना चाहिए, इससे इसको पिघलाने में आसानी होती है,क्योंकि धूप में रखने से जल्दी पिघल जाता है.

ये है सबसे आसान तरीका

यदि आपने नारियल के तेल को बड़े मुंह वाले बोतल में रखा है तो आप इसे पहले चम्मच से किसी कटोरी में निकाल लें और इसे कुछ देर के लिए धूप में रख दें.इसके लिए गैस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं आप गैस के चूल्हे पर हल्के आंच पर भी इसे गर्म करके पिघला सकते हैं.

धूप में रखें बोतल

यदि आपके नारियल के तेल की बोतल का मुंह छोटा है तो आप लगाने से कुछ घंटे पहले इसे धूप में रख दें, धूप की गर्माहट की वजह से बोतल के अंदर का नारियल तेल जो जमा हुआ है वह जल्दी पिघल जाता है.

ये है सबसे स्मार्ट ट्रिक

वहीं नारियल तेल को जमने से बचाने के लिए, आप इसमे जैतून का तेल या सरसों का तेल मिला दें यह तेल ठंड में जमता नहीं है, जिसकी वजह से नारियल का तेल भी नहीं जम पाता है.

Tags:tips and trickslife stylelife style tipscoconut oilhow to melt coconut oil in winterwinter tipstips for winterlife style news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.