✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

रांची : एक दिन में तीन सब-इंस्पेक्टर सस्पेंड, यौन शोषण का आरोपी दरोगा फरार

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 11:32:13 PM

रांची(RANCHI): राज्य के 2018 बैच के सब इंस्पेक्टर लगातार झारखंड पुलिस के दामन पर धब्बा लगा रहे है. रिश्वत, यौन शोषण जैसे मामले को लेकर लगातार 2018 बैच के सब इंस्पेक्टर बदनाम हो रहे हैं. ताजा मामला रांची के तीन सब-इंस्पेक्टर का है यह लालपुर में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर शशांक के खिलाफ एक युवती ने दुष्कर्म और धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है. वहीं, ओरमांझी थाने में पदस्थापित दो सब-इंस्पेक्टर पर आरोपी से पैसे लेकर छोड़ देने का आरोप लगा है.

तीनों सब-इंस्पेक्टर सस्पेंड

रांची के लालपुर थाना में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर शशांक कुमार ओरमांझी थाना में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर इमरान अंसारी और सदानंद तीनों को रांची के सीनियर एसपी ने सस्पेंड कर दिया है. इमरान अंसारी और सदानंद पर यह आरोप है कि उन्होंने एक आरोपी को थाने के बाहर से ही एक लाख रिश्वत लेकर छोड़ दिया. वहीं, सब-इंस्पेक्टर शशांक को एक युवती के द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोप के बाद निलंबित किया गया है. सबसे आश्चर्य की बात यह है कि तीनों ही सब-इंस्पेक्टर अपनी-अपनी ड्यूटी छोड़ गायब हो गए हैं.

थाने में ही हुआ प्यार, लड़की हुई गर्भवती तो दिया धोखा

रांची के लालपुर थाना में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर शशांक के खिलाफ लालपुर थाने में ही प्राथमिकी दर्ज की गई है. पीड़िता ने अपने आवेदन में लिखा है कि मोबाइल गुम होने के एक मामले को लेकर वह लालपुर थाने में आवेदन देने पहुंची थी, उस दौरान थाने में सब-इंस्पेक्टर शशांक से उसकी मुलाकात हुई थी इसके बाद मुलाकात प्यार में बदल गई. पीड़िता का आरोप है कि शादी की बात कहकर शशांक लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था, इसी दौरान जब वह गर्भवती हो गई तो उसने थाना परिसर में ही स्थित मंदिर में शादी कर ली, लेकिन अचानक पीड़िता को यह जानकारी मिली कि शशांक की पहले ही शादी हो चुकी है. जिसके बाद वह थाने पहुंची और शशांक के खिलाफ दुष्कर्म और धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया. मामला दर्ज होते ही सब-इस्पेक्टर थाना छोड़कर फरार हो चुका है.

रांची के प्रभारी सिटी एसपी नौशाद आलम ने दी ये जानकारी

वहीं, इस मामले पर रांची के प्रभारी सिटी एसपी नौशाद आलम ने बताया कि रांची के दो थानों में पदस्थापित तीन सब इंस्पेक्टर को डीएसपी की रिपोर्ट के बाद रविवार को निलंबित किया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी.

Tags:RANCHI NEWSranchi crime newsthree sub inspector suspendedranchi policeranchi sp naushad alamjharkhand newsjjharkhand policeझारखंड पुलिसरांची पुलिससब इंस्पेक्टर सस्पेंड

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.