✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

नवादा में ठनका गिरने से तीन लोगों की मौत, आजमपुर गांव में पसरा मातम

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 12:26:37 PM

नवादा (NAWADA): नवादा जिला के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के आजमपुर गांव में अचानक वज्रपात से तीन लोगों की मौत हो गयी है, वहीं चार अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिसे चिंताजनक हालत में पावापुरी अस्पताल रेफर किया गया है. सभी नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के आजमपुर गांव निवासी है.

वज्रपात से तीन लोगों की हुई मौत

झमाझम बारिश होने के कारण सभी लोग खेतों में कृषि कार्य में जुटे थे. तभी अचानक बिजली कडकी और वज्रपात हो गया. इस घटना में मोनु कुमार पिता आनंदी सिंह 22 वर्ष, श्याम बिहारी झा पिता अनिल झा 20 वर्ष, अजय कुमार पिता देव नारायण सिंह 27 वर्ष की मृत्यु हो गयी. तीनों को वारिसलीगंज अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया.

अस्पताल में चल रहा इलाज

वहीं वज्रपात से गौतम कुमार पिता स्व.अशोक सिंह 19 वर्ष घायल समेत सोनी कुमार 18 वर्ष पिता कृष्ण मुरारी,पवन कुमार 21 वर्ष पिता चुन्नी मिश्रा, शिवम कुमार 15 पिता स्नेही सिंह, गौतम कुमार पिता अशोक सिंह, हादसे के बाद गांव ही नहीं इलाके में हड़कंप मच गया. घायल सभी लोगों को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पावापुरी रेफर किया गया है. जिन परिवार के लोगों की मौत हुई है, उनके यहां मातम पसरा हुआ है. परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है.

Tags:Three people dieddue to a thunderstormin Nawadamourning spreadin Azampur village

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.