✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर समेत तीन की हत्या,जानिए अपराधियों ने कहां किया हमला

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 6:57:47 AM

मुजफ्फरपुर(MUZAFFARPUR) - बिहार के मुजफ्फरपुर में अपराधियों के हौसले बढ़े हुए हैं. पुलिस प्रशासन का उन पर खौफ नहीं है. शुक्रवार रात अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया. एक घर में घुसकर ताबड़तोड़ गोलीबारी की. 5 लोगों को निशाना बनाया. इस घटना से शहर में सनसनी फैल गई है.

जानिए घटना के संबंध में विस्तार से

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर में बाइक पर सवार अपराधियों ने एक वकील के घर पर हमला कर दिया.अपराधियों ने 5 लोगों को गोली मार दी. शुक्रवार देर रात चार अपराधी हथियार के साथ दो बाइक पर सवार होकर वकील सैयद कासिम हसन के घर पहुंचे और गोलीबारी की. इस गोलीबारी में शहर के प्रसिद्ध प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही की मौत हो गई. वहीं उनके बॉडीगार्ड मोहम्मद निजामुद्दीन की भी इस गोलीबारी में मौत हो गई. इस घटना में घायल अन्य 3 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां एक अन्य बॉडीगार्ड राहुल कुमार की मौत हो गई यानी अपराधियों के इस हमले में 3 लोगों की मौत हो गई. सूत्रों के अनुसार घटना के पीछे प्रॉपर्टी विवाद एक कारण हो सकता है. घटना के बाद पुलिस टीम बनाकर छापेमारी शुरू कर दी है. जिले के पुलिस अधीक्षक के अनुसार अपराधियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा.

Tags:biharmuzaffarpurcrime newsbihar policeproperty dealer killed in Muzaffarpur

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.