✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

BIG BREAKING : दुमका केंद्रीय कारा में तीन अपराधियों ने चलाई गोली, बाल-बाल बचे संतरी, अपराधी भागने में सफल

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 7:18:55 PM

दुमका(DUMKA): जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल  दुमका केंद्रीय कारा की सुरक्षा में तैनात संतरी को लक्षित कर बाइक सवार तीन अपराधियों ने गोली चलाई. हालांकि, इस घटना में संतरी पलटन मरांडी बाल-बाल बच गए. वहीं, घटना को अंजाम देकर बाइक सवार तीनों अपराधी भागने में सफल रहे.

सीसीटीवी से की जा रही पहचान

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ नूर मुस्तफा अंसारी और नगर थाना प्रभारी नवल किशोर सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे और जेल गेट के सामने एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज का अवलोकन किया जा रहा है. घटना की पुष्टि एसडीपीओ मुस्तफा अंसारी ने की है. अब सवाल यह उठता है कि जेल जैसे सुरक्षित माने जाने वाले जगह पर अपराधी गोली चला कर फरार हो जा रहा है. ऐसे में शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े होना लाजमी है. जेल गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरा शोभा की वस्तु बनी हुई है.

रिपोर्ट : पंचम झा, दुमका

Tags:DUMKA NEWScrime in dumkadumka central jailfire in dumka jailfire in dumka central jailjharkhand newsjharkhand crime news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.