✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

स्क्रैप व्यवसाई के आवास पर फायरिंग करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:22:41 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत मरारपाड़ा निवासी स्क्रैप व्यवसाई लालजी प्रसाद के आवास पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में अजय गौड, जगरनाथ पुष्टि उर्फ सन्नी और रितेश कुमार सिंह उर्फ झब्बू शामिल है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही में घटना में इस्तेमाल देसी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है.

जानकारी देते हुए एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि 16 अगस्त को सीएच एरिया में अपराधियों ने लालजी प्रसाद से लूट का प्रयास किया था. इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था. मामले में अजय गौड और अन्य का नाम सामने आया था. अजय के साथी रितेश ने 8 सितंबर को लालजी प्रसाद को केस में नाम न देने की धमकी भी दी थी. इसी को लेकर अजय गौड और जगरनाथ ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था. फिलहाल सभी को जेल भेज दिया गया है.

Tags:Three accused who opened fire at scrap businessman's residence arrestedweapons recoveredजमशेदपुर क्राइम न्यूजJAMSHEDPUR SP KISHOR KOUSHALTRENDING NEWSJHARKHAND NEWSJHARKHAND BREAKING

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.