✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

जिन जिलों में अटक गई है मंईयां योजना की 17वीं, 18वीं और 19 वीं किस्त वो आज ही करें यह काम, इस दिन से खाते में आने लगेंगे पैसे

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 26, 2026, 4:13:09 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): राज्य में बीते दिनों मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों के खाते में योजना की 19वीं किस्त भेजी गई है. पर अभी भी ऐसी कई महिलायें हैं जिनके खाते में 19वीं किस्त तो दूर बल्कि 17वीं और 18वीं किस्त तक नहीं आई है. ऐसे में उन लाभुकों के मन में यह सवाल है की आखिर उन महिलाओं के खाते में किस्त की राशि कब भेजी जाएगी. मिली जानकारी के अनुसार जिन महिलाओं को मंईयां योजना की 18वीं किस्त का भुगतान हो चुका है उन्हें अब 19वीं किस्त भेजी जाएगी. 

वहीं वैसी लाभूक जिनके खाते में 17वीं और 18वीं किस्त नहीं भेजी गई है उन्हें एक साथ दो किस्तें यानि की 17वीं और 18वीं किस्त की राशि एक साथ भेजी जाएगी. ऐसे में उन महिलाओं को एक साथ 5000 रुपये का भुगतान किया जाएगा. इसके अलावा वैसी लाभूक जिनके खाते में 17वीं किस्त भेजी जा चुकी है उनके खाते में अब एक साथ 18वीं और 19वीं किस्त भेजी जाएगी. यानि की उनके खाते में भी एक साथ 5000 रुपये भेजे जाएंगे. 

खाते में कब भेजी जाएगी राशि ?
अब सवाल आता है की आखिर यह राशि मंईयां योजना की लाभुकों के खाते में कबतक आएगी, तो इसके लिए विभाग ने तैयारी कर ली है. ऐसे में होली से पहले या होली के त्योहार पर मंईयांओं को किस्त की राशि भेज दी जाएगी. ऐसे में होली से पहले राशि मिलने से मंईयां के चेहरे पर एक अलग सी मुस्कान देखने को मिलेगी और वह खुशी-खुशी त्योहार मना सकेंगी. 

आज ही करें यह काम, खटाखट आएंगे पैसे 
बताते चलें कि मंईयां सम्मान योजना की वैसे लाभुक को किस्त पहले ही भेजी गई है, जिनकी DBT की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है. साथ ही सत्यापन पूरा हो चुका है और आधार कार्ड और बैंक खाता भी लिंक है. साथ ही इससे पहले लगातार आपके खाते में किस्त भेजी गई है उनके खाते में किस्त पहुंचेगी. 

अगर आप अपनी योजना से जुड़ी कोई जानकारी लेना चाहते है तो ऐसे में आप मंईयां सम्मान योजना की आधिकारिक website पर जा कर अपने स्टेटस को चेक कर सकते हैं, जिसमें आधार कार्ड नंबर से आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी. आपके खाते में कब तक के किस्त का भुगतान हुआ है और आगे किस डेट में आपके खाते में पैसे भेजे जाएंगे, यह सारी जानकारी आपको मिलेगी.

Tags:Maiyan Samman YojanaMaiya samman yojanamaiya samman yojnamaiyan samman yojnamaiyan samman yojana 17vi kistmaiyan samman yojana 18vi kistmaiyan samman yojana 19vi kistmaiyan samman yojana 17th installmentmaiyan samman yojana 18th installmentmaiyan samman yojana 19th installment17vi kist18vi kist19vi kistmaiya samman yojana big updatemaiya yojanamaiyan yojanamaiyan yojnalatest newstop newsbig newstrending newsviral news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.