✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बीजेपी के लिए मर मिटने वाले चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप का नया पैंतरा! देखिए भाजपा क्यों हो गई बेचैन

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 2:10:58 AM

बेतिया(BETTIAH): हमेशा चर्चा और विवादों में रहने वाले फेमस यूट्यूबर मनीष कश्यप एक बार फिर सुर्खियों में है, क्योंकि उन्होने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है. सोशल मीडिया पर लाईव आकर मनीष कश्यप ने ये घोषणा की, और कहा कि पार्टी में रहकर वे जनता की सेवा नहीं कर पा रहे थे, उन्हें मजबूर किया जा रहा था. पार्टी मेरा घर  है, लेकिन वो जनता की आवाज नहीं उठा पा रहे थे, ऐसा उन्होंने अपने बयान में कहा है. अब पार्टी छोड़ने के बाद वह पूर्ण रूप से जनता की सेवा कर सकेंगे.

बीजेपी पर दबाब बनाने का आरोप

मनीष कश्यप ने अपने बयान में साफ तौर पर कहा कि पार्टी में रहते हुए वे जनता की समस्याओं को खुलकर नहीं उठा पा रहे थे, उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें बीजेपी में दबाव में रखा जा रहा था और उनकी आवाज़ को दबाने की कोशिश की जा रही थी.पार्टी मेरा घर जरूर थी, लेकिन वहां रहकर मैं अपने लोगों की सेवा नहीं कर पा रहा था,मनीष कश्यप उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के नियमों और दबावों के कारण वह अपने सिद्धांतों और जनहित के मुद्दों से समझौता नहीं कर सकते थे, उन्होंने यह कदम पूरी तरह से जनता की सेवा में खुद को समर्पित करने के लिए उठाया है.

क्या दुसरी राजनीतिक पार्टी का दामन थामेंगे मनीष ?

फिलहाल यह साफ नहीं है कि मनीष कश्यप आगे किसी और राजनीतिक दल में शामिल होंगे या स्वतंत्र रूप से जनसरोकार के मुद्दों पर काम करेंगे. मनीष कश्यप पहले भी अपने बयानों, सोशल मीडिया गतिविधियों और बिहार के विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा में रहे है. उनके खिलाफ कई बार आपराधिक मामले भी दर्ज हो चुके है, लेकिन उनके समर्थक उन्हें जनता की आवाज़ के रूप में देखते है.

 

 

Tags:manish kashyapfamous YouTuber Manish KashyapYouTuber Manish KashyapYouTuber Manish Kashyap newslatest news of Manish Kashyapmanish kashyap newsviral video of manish kashyaptrending newsviral newsbiharbihar newsbihar news todaybettiahbettiah newsbettiah news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.