✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

इस बार की जन्माष्टमी बेहद खास, इन राशि वालों को मिलेगा विशेष लाभ

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 8:38:07 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : इस साल कई पर्व को लेकर एक खास संयोग बना है. हाल ही में कई सालों बाद सावन दो महीना का रहा. 4 सोमवारी के बजाय इस बार 8 सोमवारी का संयोग बना. वहीं अब 30 साल बाद जन्माष्टमी पर एक विशेष संयोग बनने जा रहा है. जिसमें कुछ विशेष राशि के लोगों को अत्यंत लाभ मिलेगा.

जन्माष्टमी के दिन बना खास संयोग

इस बार हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्र मास में कृष्ण पक्ष में जिस रात मध्य रात्रि में अष्टमी तिथि होती है उसी रात को जन्माष्टमी मनाई जाती है और उसके अगले दिन भी मनाई जाती है. दोनों ही दिन श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है और विशेष पूजा की जाती है. इसी नियम के अनुसार इस बार जन्माष्टमी का त्योहार 6 सितंबर और 7 सितंबर को है. साथ ही इस बार की जन्माष्टमी बेहद खास इसलिए है क्योंकि 30 साल बाद इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग रोहिणी नक्षत्र और चंद्रमा वृषभ राशि में होंगे. ऐसा काफी कम होता है तो इस बार यह खास संजोग जन्माष्टमी के दिन बना है.

वृषभ राशि वालों के लिए बेहद खास

इस बार की जन्माष्टमी वृषभ राशि वालों के लिए बेहद खास मानी जा रही है. जिसमें वृषभ राशि वालों को अपरदन की प्राप्ति और कार्यों में सफलता मिलेगी. इसके साथ ही उन्हें करियर में भी काफी तरक्की मिलने वाली है और सबसे अहम बात तो यह है कि उनके परिवार के साथ संबंध काफी अच्छा रहेगा और वह उनके साथ काफी अच्छा समय बिताएंगे.

कर्क राशि : अच्छा समय

जन्माष्टमी कर्क राशि वालों के लिए भी काफी अच्छा परिणाम लेकर आएगी. इस जन्माष्टमी कर्क राशि वालों का समाज से मान सम्मान बढ़ेगा यात्रा की भी काफी योग है. वह भारत के अलावा विदेश यात्रा की भी संभावनाएं हैं. ऐसे में उनके लिए भी जन्माष्टमी काफी खास होने वाली है जिसमें उन्हें सम्मान सुख के साथ-साथ यात्रा का भी आनंद मिलेगा.

सिंह राशि : काफी अच्छा संयोग

इसके साथी इस बार सिंह राशि वालों के लिए भी काफी अच्छा संयोग बना है. जन्माष्टमी से सिंह राशि वालों को काफी अच्छा समय शुरू होगा सुख समृद्धि प्राप्त होगी कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा. वही श्री कृष्ण की कृपा से रुका हुआ कार्य भी आपका पूरा हो जाएगा.

वृश्चिक राशि : खुशियां लेकर आएगा जन्माष्टमी

वृश्चिक राशि वालों के लिए भी यह जन्माष्टमी काफी खुशियां लेकर आने वाला है मनुष्य के जीवन में सबसे अहम बात उसका शरीर होता है उसका स्वास्थ्य होता है ऐसे में इन राशि के लोगों की सेहत में काफी सुधार होगा रिश्तो में सुधार होगा और आए में वृद्धि होने का भी संजोग बना हुआ है साथ ही साथ संपत्ति में भी काफी लाभ मिलेगा.

Tags:Janmashtamizodiac signs will get special benefitsFESTIVALTRENDINGTHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.