✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

कई विटामिन और पोषक तत्वों का भंडार है गर्मी का ये फल! ब्लड प्रेशर से लेकर इन बीमारियों को करता है कंट्रोल

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: June 1, 2024,
Updated: 4:55 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):गर्मी का मौसम वैसे तो ज्यादा लोगों को पसंद नहीं आता है, लेकिन इस सीजम में मिलनेवाले फल को लोग काफी पसंद करते है, इस सीजन में आम, तरबूज ककड़ी और लीची खूब फलता है, जो खाने में काफी स्वादिष्ट तो वहीं कई विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है, जो कई तरह से हमारे शरीर को फायदा पहुंचाता है.वैसे तो आम लोगों को बहुत पसंद है, वहीं इसके फायदे  बारे में लोग अच्छे तरीके से जानते है, लेकिन इसके टक्कर में लीची भी कुछ कम नहीं है, कई विटामिन्स और पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो आपके पाचन तंत्र से लेकर कई और शरीर में होनेवाली बीमारियों से बचाता है. 

लीची ब्लड प्रेशर से लेकर इन बीमारियों को करता है कंट्रोल  पाचन तंत्र होता है मजबूत 

आपको बताएं कि गर्मी के दिनों में आम के साथ लीची खाना भी आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. लीची गर्मी का सीजनल फल है, इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है. जिसकी वजह से आपका आपके पेट से जुड़ी समस्या दूर होती है. वहीं पाचन तंत्र भी मजबूत होता है, इससे पाचन क्रिया को सुचारू रूप से चलाने में यह हेल्प करता है. वही लीची कब्ज को भी रोकता है और वहीं इसके साथ ही आंतों को भी काफी फायदा होता है.  

 हार्ट को पहुंचाता है फायदा 

वहीं लीची खाना आपका हार्ट के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि लीची में प्रचुर मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है, जो आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और हार्ट को हेल्द हेल्दी रखने में हेल्प करता है, साथ ही लीची में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट खराब कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है.  

शरीर को रखता है हाईड्रेट 

लीची में भरपूर मात्रा में पानी पाया जाता है, जिसको खाने से आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होती है, वही आपका शरीर हाइड्रेट रहता है, जिसकी वजह से आप गर्मियों में कई तरह की परेशानियों से बच जाते हैं. 

हड्डियों को करता है मजबूत

 लीची में फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, आयरन और मैग्नीशियम के साथ कॉपर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो हमारी हड्डियों के लिए काफी जरूरी होता है. लीची खाने से आपकी हड्डियां मजबूत होती है. वही शारीरिक स्वास्थ्य को भी यह लाभ पहुंचाते हैं. 

मोटापा होता है कम 

आपको बताएं की लीची में कैलोरी और फैट बहुत ही कम मात्रा में पाया जाता है, इसलिए इसको खाने से आपका वजन भी नहीं बढ़ता है. यदि आपको गर्मी के दिनों में कुछ खाना है तो आप लीची जरूर खाएं, लीची में मौजूद फाइबर आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे आपको कम भूख लगती है और आपका मोटापा भी नहीं बढ़ता है.  

ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करता है 

वही आपको बता दें कि लीची आपके ब्लड सर्कुलेशन को भी ठीक करता है. लीची में पाया जाने वाला कॉपर आयरन और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व आपकी ब्लड सर्कुलेशन को और ज्यादा बेहतर बनाने में हेल्प करते हैं, क्योंकि यह लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में को बढ़ाते हैं.  

कैंसर के खतरे को करता है कम

 वही कुछ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि लीची में पाये जानेवाले एंटीऑक्सीडेंट और पॉलिफिनॉलिक कंपाउंड कोशिकाओं को होनेवाले नुकसान से बचाते है, और कैंसर वाली कोशिकाओं के विकास को रोकने रोकत है,जिससे कुछ प्रकार के कैंसर के खतरे को भी कम किया जा सकता है.  

Tags:summer seasonal fruitseasonal fruitsummer seasonal fruit litchiLitchmango and litchiLitchi improves blood circulationblood circulationcollenstroldigisting systemhealth post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.