टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : लोग अपने घरों पर मेड (काम वाली बाई ) को इस भरोसे रखते हैं ताकि वह उनके घर का देखभाल करें और उसे साफ सुथरा रखें. आजकल की भाग-दौर में कई घर ऐसे हैं जहां पुरुष और महिला दोनों काम करते हैं, और अक्सर अपने घर को मेड के भरोसे ही छोड़कर दफ्तर जाते हैं. मगर ग्रेटर नोएडा से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद आप शायद मेड पर भरोसा करना बंद कर देंगे. इसे देख आप चौक जायेंगे. इस वीडियो में एक काम वाली महिला घर पर पानी में पेशाब मिलाकर पोंछा लगाते नजर आ रही है. यह पूरी घटना घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. जिसे देखकर अब हर कोई हैरान है. देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है. इस वीडियो के वायरल होती है पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
मेड बाल्टी पर बैठी हुई आई नजर
इस वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि महिला कमरे में घूम-घूम कर पोछा लगा रही है. वह हाथ में पोंछे का कपड़ा लिए हुए एक कोने की तरफ जाती है और उसे फर्श पर बिछाने के बाद उस पर खड़ी हो जाती है. इसके बाद महिला बाल्टी में रखे पानी के पास आती है. और वह अपने कपड़े को उठाकर बाल्टी में बैठ जाती है. इस दृश्य से ऐसा ही मालूम होता है कि यह महिला उस बाल्टी में पेशाब कर रही है जिस बाल्टी में पहले से पोछा लगाने का पानी रखा हुआ है. इसके बाद बाल्टी उठाकर वह दूसरे कमरे में चली जाती है और उसी पानी से पोछा लगाने लगती है. इस वीडियो को देख अब लोग हैरान और परेशान दोनों है.
महिला ने पूछताछ में कबुली बात
ये मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट के अजनारा होम्स सोसायटी का है. यहां पर रहने वाले व्यक्ति ने घर पर साफ-सफाई करने वाली मेड के खिलाफ बिसरख पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. उसका कहना था कि घर पर काम करने वाली महिला ने गलत हरकत करते हुए पेशाब मिले पानी से फ्लैट में पोंछा लगाया है. शिकायत दर्ज कराने के साथ ही फ्लैट मालिक ने पुलिस को वीडियो भी सौंपा था, जिसमें मेड पानी की बाल्टी पर बैठकर पेशाब करती हुई दिखाई दे रही है. शिकायत सामने आने के बाद पुलिस ने मेड के हिरासत में लिया और फिर उससे पुछताछ की जा रही है. पूछताछ के शुरुआत में तो वह पुलिस के सामने पेशाब करने वाली बात से इंकार करती रही. फिर उसने सच कबूल करते हुए पानी की बाल्टी में पेशाब करने की बात मान ली. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है.