✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

झारखंड का ऐसा टॉप स्कूल जहां एडमिशन लेने के लिए रातभर लाइन में खड़े रहते हैं लोग, जानिए क्या है खासियत

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 22, 2026, 1:08:01 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): राज्य में कई ऐसे स्कूल जहां अगर अपने अपने बच्चे का दाखिला करा दिया तो समझो अब आपको अपने बच्चे के करियर की टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. पर इन स्कूलों के बीच एक ऐसा स्कूल भी है जहां एडमिशन लेने के लिए इतनी मारामारी चलती है की यहाँ दाखिल लेने के लिए लोग रातभर भी लोग लाइन में खड़े होने से नहीं कतराते.

दरअसल अभिभावकों का यह मानना है की यदि इस स्कूल में उनके बच्चे का दाखिला हो गया तो उनकी लाइफ सेट हो सकती है. यह स्कूल झारखंड की राजधानी रांची में स्थित है जहां ना सिर्फ आपके बच्चे को बेहतरीन शिक्षा, बल्कि वर्ल्ड क्लास फ़ैसिलिटीज़ और एक्सपर्ट गाईडेन्स भी मिलता है. 

इन स्कूलों में एडमिशन लेना हाई काफी मुश्किल:
सेंट मैरी स्कूल: रांची का सेंट मैरी स्कूल राज्य के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित नर्सरी स्कूलों में गिना जाता है. यह स्कूल अपनी अनुशासन, गुणवत्ता शिक्षा और नैतिक मूल्यों के लिए खास पहचान रखता है. यहां पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है. 

स्कूल में अनुभवी शिक्षकों की टीम है, जो छात्रों को मजबूत अकादमिक आधार देने के साथ-साथ उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी तैयार करती है. इसके अलावा, यहां खेल, संगीत, नृत्य और अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों पर भी बराबर जोर दिया जाता है.

इसी वजह से हर साल यहां एडमिशन के लिए भारी भीड़ उमड़ती है. यहाँ तक की यहाँ एडमिशन के लिए अभिभावक कई बार रात-रात भर भी लाइन में खड़े में रहते हैं. सीमित सीटों के कारण यहां दाखिला पाना किसी चुनौती से कम नहीं होता.

जवाहर विद्या मंदिर: जवाहर विद्या मंदिर, रांची का एक और नामी और भरोसेमंद स्कूल है, जो अपनी उच्च शिक्षा गुणवत्ता और शानदार रिजल्ट के लिए जाना जाता है. यह स्कूल खासतौर पर CBSE बोर्ड में लगातार अच्छे परिणाम देने के लिए प्रसिद्ध है.

यहां बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ तकनीकी ज्ञान भी दिया जाता है. स्मार्ट क्लास, विज्ञान प्रयोगशालाएं और लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं छात्रों के सीखने को और बेहतर बनाती हैं. इसके अलावा, स्कूल में खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहित किया जाता है, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है.

हर साल एडमिशन के समय यहां भी लंबी कतारें देखने को मिलती हैं. अभिभावकों का मानना है कि इस स्कूल में पढ़ाई करने से बच्चों का करियर मजबूत बनता है, इसलिए यहां दाखिला पाने के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा होती है.

दिल्ली पब्लिक स्कूल: दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) रांची देश के प्रतिष्ठित DPS नेटवर्क का हिस्सा है और अपनी वर्ल्ड क्लास शिक्षा व्यवस्था के लिए जाना जाता है. यहां पढ़ाई का स्तर बेहद उच्च है और छात्रों को आधुनिक तकनीक के साथ शिक्षा दी जाती है.

स्कूल में स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लर्निंग, एडवांस लैब्स और स्पोर्ट्स की बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध हैं. साथ ही, यहां छात्रों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के अवसर भी मिलते हैं.

DPS रांची में एडमिशन के लिए हर साल जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिलती है. अभिभावक अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए यहां दाखिला दिलाने की पूरी कोशिश करते हैं. यही कारण है कि एडमिशन के समय लंबी लाइन और भारी भीड़ आम बात है.

Tags:top 3 schoolstop 5 schoolstop 10 schools in ranchitop 3 schools in ranchitop 5 schools in ranchijharkhand top schoolsranchi top schoolenglish medium school in ranchienglish medium school in jharkhnadbest school

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.