✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

ये तो लेटेस्ट जुगाड़ है भाई ! एटीएम में पैसे मिलने के बजाये बन रही हैं दाढ़ी,देखिए Video

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 11, 2026, 2:40:37 PM

पटना(PATNA):बिहार के लोग अपने जुगाड़ के लिए पूरे देश में मशहूर है.ये हर समस्या का कोई न कोई हल निकाल ही लेते है.कई बार इसी वजह से उनकी तारीफ होती है, लेकिन कभी-कभी कुछ ऐसे अजीबोगरीब कारनामे भी सामने आ जाते है, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते है.दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक एटीएम के अंदर सैलून चलता दिखाई दे रहा है.वीडियो देखकर लोग दांतों तले उंगली दबा रहे है.

देसी जुगाड़ देख हैरान हुए लोग

आमतौर पर जब लोगों को पैसों की जरूरत होती है, तो वे एटीएम जाकर पैसे निकालते है लेकिन जरा सोचिए, अगर आप एटीएम के अंदर जाएं और वहां लोग पैसे निकालने की जगह दाढ़ी बनवाते और बाल कटवाते नजर आएं, तो आपका क्या रिएक्शन होगा? यह सुनने में भले अजीब लगे, लेकिन वायरल हो रहा वीडियो कुछ ऐसा ही दावा कर रहा है.

पटना के दानापुर का है वायरल वीडियो

दरअसल, राजधानी पटना से सटे दानापुर इलाके से एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.वीडियो में भारतीय स्टेट बैंक यानी SBI के एक एटीएम बूथ के अंदर सैलून चलता दिखाई दे रहा है. वहां बाकायदा कुर्सी, शीशा और सैलून का सामान रखा गया है.लोग आराम से हेयर कटिंग और शेविंग करवाते नजर आ रहे है.इस अनोखे नजारे को देखकर आसपास के लोग भी हैरान है.सोशल मीडिया पर भी लोग इस वीडियो को लेकर जमकर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे है. कोई इसे “डिजिटल इंडिया का नया मॉडल” बता रहा है, तो कोई मजाक में कह रहा है कि “यह सिर्फ बिहार में ही संभव है.

पढ़िये स्थानिय लोगों का क्या कहना है

स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह एटीएम लंबे समय से सही तरीके से संचालित नहीं हो रहा था.खाली पड़े बूथ का इस्तेमाल अब सैलून चलाने के लिए किया जा रहा है. हालांकि, यह व्यवस्था अधिकृत है या नहीं, इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.फिलहाल, हमारा चैनल इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन सोशल मीडिया पर “एटीएम सैलून” का यह वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.

Tags:Bihar NewsPatna NewsDanapur Viral VideoATM SalonSBI ATMViral VideoBihar JugaadSocial Media ViralFunny Viral VideoATM BoothBihar TrendingDesi JugaadHair Salon ViralPatna Viral NewsInternet SensationDigital IndiaWeird NewsTrending VideoIndia Viral NewsBihar Updates

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.