टीएनपी डेस्क(TNP DESK):इन दिनों सोशल मीडिया साइट्स पर धुरंधर 2 की चर्चा जोरों पर है हर तरफ फिल्म के अभिनय, निर्देशन के साथ डिटेलिंग की बात हो रही है.फिल्म को लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे है. यही वजह है कि रिलीज के इतने दिन बाद भी लगातार फिल्म सिनेमा घरों में बनी हुई है, सभी के जुबान पर धुरंधर-2 का खुमार छाया है.लोग इस फिल्म की इतनी ज्यादा तारीफ कर रहे है कि अब विदेश में भी इस फिल्म की चर्चा होने लगी है.इसी बीच एक पाकिस्तानी युवक का वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे फिल्म को लेकर उसने एक ऐसी अनोखी बात कही है जिसे लोग भी माथा पिटने पर मजबूर हो चुके है.
पाकिस्तान में हुई है फिल्म की शूटिंग
दरअसल निर्देशक आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 की वजह से हिंदुस्तान के दुश्मनों के नींद उड़ चुकी है. खास कर पाकिस्तान में इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा चर्चा जोरों पर है.आपको बता दें कि धुरंधर में कराची के लिए ल्यारी इलाके का इतना जीवंत नजारा दिखाया गया है कि अब पाकिस्तानी भी धोखा खा रहे है. फिल्म को देखकर उन्हें अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो रहा है कि फिल्म निर्माताओं ने पूरा सेट ऐसा लगाया है कि लग रहा है कि पाकिस्तान की ल्यारी में ही फिल्म की शूटिंग हुई है. हांलाकी सच्चाई इसके बिल्कुल अलग है.धुरंधर की शूटिंग बैंकॉक में हुई है, लेकिन पाकिस्तानियों को लग रहा है कि रणवीर सिंह और संजय दत्त के साथ निर्देशक आदित्य धर बॉर्डर पार करके फिल्म की शूटिंग करने आते थे अब इस वीडियो को लेकर काफी ज्यादा लोग मजाक भी उड़ा रहे है.
युवक की बत सुन लोगों की निकल गई हंसी
दरअसल सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमे एक युवक इस बात का दावा कर रहा है कि धुरंधर के डायरेक्टर आदित्य धर अपनी पूरी टीम के साथ सुबह 4:00 बजे ल्यारी आते थे और शूटिंग करने के बाद पूरी टीम के साथ बॉर्डर पार करके हिंदुस्तान चले जाते थे. युवक का दावा है कि कुछ बुजुर्गों ने अपनी आंखों से रणवीर सिंह को चिल चौक पर शूटिंग करते देखा है.वही युवक वीडियो में धमकी देते हुए कहता है कि अगर यह टीम रात 10:00 बजे आती तो वह उन्हें नहीं छोड़ता. पाकिस्तानी बंदे का यह बयान सुनकर लोग अपनी हांसी कंट्रोल नहीं कर पा रहे है.
कोई इतना बेवकूफ कैसे हो सकता है
इस वीडियो पर लोग काफी ज्यादा लाइक, शेयर और कमेंट कर रहे है. वीडियो पर मजेदार कमेंट कर रहे है.आपको बता दें कि इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स हैंडल परशेयर किया गया है.इस वीडियो पर लोग अब काफी ज्यादा मजे ले रहे है एक यूजर ने लिखा नशे में हो क्या...वही दूसरे ने लिखा यह पाकिस्तानी भी बड़े गजब के लोग है...वही दूसरे यूजर ने लिखा इतना बेवकुफ कोई कैसे हो सकता है.