✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

कैमूर में इस तरह होगा मुख्यमंत्री का स्वागत, 30 टन के बालू से बनायी गयी आकृति, सेल्फी प्वाइंट है आकर्षण का केंद्र

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 9:06:12 PM

कैमूर(KAIMUR): बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज कैमूर आ रहे है. ऐसे में जिला प्रशासन उनके स्वागत को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ रहा है. जहां तमाम तरह के तैयारियां की गई है. आपको बताये कि मोहनिया प्रखंड अंतर्गत भरखर पंचायत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सैंड आर्ट से आकृति बनाया गया है, जिसमें सरकार के द्वारा चल रहे सभी योजनाओं को दिखाया गया है.
30 टन के बालू से बनायी गयी आकृति
30 टन के सैंड (बालू) से मुख्यमंत्री का आकृति को बनाया गया है, जिसको बनने के लिए मोतिहारी से सैंड आर्टिस्ट आए है और लगभग 3 दिन इस आर्ट को बनाने में लग गए. यह आर्ट एक अलग आकर्षण का केंद्र बन हुआ है, वहीं यहां सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है जहां सभी लोग सेल्फी ले सकते है.
मुख्यमंत्री लगभग 350 करोड रुपए की योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे
मुख्यमंत्री कैमूर में लगभग 350 करोड़ रुपए की योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे. पहले वह मोहनिया प्रखंड अंतर्गत भरखर पंचायत में आएंगे, उसके बाद मोहनिया बाजार समिति में बने भवन का उद्घाटन करेंगे फिर अधौरा में विकास कार्यों का जायजा लेंगे और जगदवाह होते हुए भभुआ से पटना के लिए रवाना हो जाएंगे.

Tags:bihar politiscsand arttrending newsbiharbihar newsbihar news todaykaimurkaimur newskaimur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.