✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

राजनीति का एक रंग ये भी...मतभेदों के बीच मनोज तिवारी का पैर छुते नज़र आए खेसारी लाल, देखिए-VIRAL VIDEO 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 2:16:55 AM

पटना(PATNA):बिहार विधानसभा चुनाव के बीच जहां एक ओर नेताओं के बीच तीखी बयानबाजी जारी है, वहीं पटना एयरपोर्ट पर भोजपुरी सुपरस्टार और राजद प्रत्याशी खेसारी लाल यादव तथा भाजपा सांसद मनोज तिवारी की मुलाकात ने यह साबित कर दिया कि राजनीति में कोई स्थायी दुश्मन नहीं होता.

खेसारी लाल यादव ने मनोज तिवारी का पैर छूकर प्रणाम किया

यह मुलाकात उस समय हुई जब खेसारी लाल यादव चुनाव प्रचार के लिए पटना एयरपोर्ट से रवाना हो रहे थे.इसी दौरान वहां मौजूद मनोज तिवारी से उनकी अचानक भेंट हो गई.खेसारी लाल यादव ने आदरपूर्वक आगे बढ़कर मनोज तिवारी का पैर छूकर प्रणाम किया, जिसके बाद मनोज तिवारी ने भी उन्हें गले लगाकर स्नेह जताया.

यही है राजनीति का असली रूप

यह पूरा दृश्य एयरपोर्ट के अंदर मौजूद लोगों ने कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.लोग इस मुलाकात को राजनीतिक परिपक्वता और व्यक्तिगत सम्मान की मिसाल बता रहे है.कई दिनों से दोनों कलाकारों के बीच बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला चल रहा था.जहां एक ओर मनोज तिवारी ने मीडिया में खेसारी लाल पर लगातार निशाना साधा था, वहीं खेसारी ने भी उन्हें जमकर जवाब दिया था.लेकिन इस मुलाकात के बाद दोनों के व्यवहार ने दिखा दिया कि राजनीति से ऊपर व्यक्तिगत सम्मान और संस्कार भी जरूरी है.

राजनीति में कोई स्थायी दुश्मन नहीं

राजनीति के जानकार इसे “पब्लिक पॉलिटिक्स बनाम पर्सनल रिस्पेक्ट” का उदाहरण बता रहे है.एक ओर चुनावी मंचों से विरोधी दलों के खिलाफ तीखे हमले होते है, वहीं दूसरी ओर मंच से बाहर व्यक्तिगत रिश्तों में गरिमा और शालीनता बरकरार रहती है.

Tags:manoj tiwari khesari lal yadavkhesari lal yadav viral videomanoj tiwari on khesari lal yadavkhesari lal yadav on manoj tiwarikhesari lal yadav vs manoj tiwarimanoj tiwari and khesari lal yadavkhesari lal yadav in rjdkhesari lal manoj tiwarikhesari vs manoj viral videomanoj tiwari khesari lalmanoj tiwari on khesari lalkhesari lal yadav videokhesari lal yadav rjdkhesari lal yadav new videokhesari lal yadav rjd ticketkhesari lal yadav nomination videomanoj tiwari khesari lal ka film

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.