✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बिहार के भागलपुर में आकाशीय बिजली का कहर, वज्रपात की चपेट में आकर एक की मौत, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 3:41:46 PM

भागलपुर(BHAGALPUR): बिहार के भागलपुर जिले में आसमानी बिजली का कहर देखने को मिला है, जहां के सनोखर थाना क्षेत्र में वज्रपात की चपेट में आने से एक की मौत हो गई, तो वहीं आधा दर्जन से अधिक लोग झुलस गए हैं. आपको बताये कि खेत में धान रोपनी के दौरान ही हादसा हुआ. वहीं हादसे में झुलसे सभी लोग एक ही परिवार के बताये जा रहे है. घायलों में दो लोगों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है. जिनका इलाज निजी क्लीनिक हनवारा में चल रहा है.

हादसे के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

जानकारी के मुताबिक सभी लोग खेत में काम कर रहे थे, तभी हल्की बारिश के बीच अचानक तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली खेत में गिरी, जिसकी चपेट में आने से एक की मौत हो गई. जिसकी पहचान जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जोगीबीर निवासी मदन महतो के पुत्र दिनेश महतो(45) के रूप में की गई है. वहीं ये पूरा मामला बुधुचक इलाके के सनोखर थाना क्षेत्र का है. वहीं जैसे ही परिजनों को इस हादसे की सूचना मिली, परिजनों की चीख पुकार मच गई. 

 वज्रपात की चपेट में आकर एक की मौत, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

आपको बताये कि दिनेश महतो अपने बेटी के ससुराल आया था, इसी दौरान हादसे के शिकार हो गए. इधर घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी में जुटी हुई है. घायलों में रणबीर कुमार, प्रयांशु कुमार, राधिका कुमारी, सुलोचना देवी, राम सिंह, बिच्छू सिंह माला देवी, चांदनी कुमारी, मधु कुमारी, चंपा कुमारी, सुनीता देवी शामिल है.

Tags:vajrpaatthunderboltthunderbolt in biharthunderbolt in bhagalpurone died in thunderboltbiharbihar newsbihar news todaybhagalpurbhagalpur newsbhagalpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.