टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : झारखंड और वेस्ट बंगाल के बीच में एक ऐसा खौफनाक रेलवे स्टेशन है जो कई सालों से बंद पड़ा हुआ है. और इसकी वजह एक लड़की है. एक लड़की की वजह से इस रेलवे स्टेशन को सालों से खोला नहीं गया है. यह सुनने में भले ही अटपटा लग रहा होगा मगर ये सच है. इस स्टेशन को खुले मात्र 7 साल ही हुए थे कि इसे बंद करा दिया गया. इस स्टेशन का नाम है बेगुंकोदर रेलवे स्टेशन. इसके पीछे एक रहस्यमय कहानी है.
जानिए क्या है इसके पीछे की कहानी
ये एक ऐसा खौफनाक रेलवे स्टेशन है जहां से जो भी ट्रेन गुजरती है वह अपनी ट्रेन की स्पीड को बढ़ा लिया जाता है और पैसेंजर अपने खिड़की के दरवाजे को स्टेशन आने से पहले ही बंद कर लेते हैं. इस जगह के बारे में बताया जाता है कि 1960 में यहां एक स्टेशन मास्टर रहता था. जिसका नाम मोहन था. उसके साथ एक अजीबोगरीब घटना हुई. वह हर रात एक लड़की को ट्रेन पकड़ने की कोशिश करते हुए देखा करता था लेकिन हमेशा उसकी ट्रेन छूट जाती थी. फिर ये अजीब सा सिलसिला चलता रहा. यह चीज उसे बहुत रहस्यमई लगी. सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह थी कि वह लड़की उसे ट्रेन के स्पीड को मैच करते हुए जाती थी.
स्टेशन पर मोहन और उसके फैमिली की लाश
मोहन ने अपने साथ काम करने वाले लोगों को यह बात कही पर किसी ने उसके बाद पर यकीन नहीं किया. फिर एक दिन ऐसा आया जिसने सभी को हिला कर रख दिया. एक दिन अचानक मोहन और उसके फैमिली की लाश वही स्टेशन में पड़ी मिली. यह दृश्य देख लोग काफी घबरा गए. लोगों को मोहन की वो लड़की वाली बात याद आने लगी जिसकी जिक्र को हमेशा किया करता था. और फिर धीरे-धीरे करके सभी लोग वहां उसे स्टेशन को छोड़कर भागने लगे. जिसके बाद कोई डर से यहाँ दुबारा नहीं आया और फिर ये तब से आज तक बंद पड़ा हुआ है.