टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : अपने बचपन में प्यासा कौवा की कहानी तो सुनी होगी कि कैसे एक प्यासा कौवा अपनी प्यास को बुझाने के लिए पानी पीने की तरकीब लगता है. इस कहानी में दिखाया गया था कि कैसे एक सुराही में थोड़ा सा पानी रहता है. जो सुराही के सबसे निचले हिस्से में रहता है. उस तक कौवे की चोंच नहीं पहुंचती. वह लगातार पानी पीने का प्रयास करता है मगर पानी तक उसकी चोंच नहीं पहुंच पाती. इसके बाद कौवे ने तरकीब लगाते हुए सुराही में एक-एक कर कंकर डालना शुरू किया. जिससे पानी ऊपर आ गया और फिर वह पानी पी पाया. यह तो रही पुराने जमाने की बात मगर जैसे-जैसे समय बदल रहा है इंसानों के साथ-साथ अब जानवर भी एडवांस हो रहे हैं. आजकल पक्षी सुराही में कंकर डालकर नहीं बल्कि टैप को खोलकर खुद से पानी पी रही है. जी हां एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक पक्षी इंसान की तरह पानी पीते नजर आ रही है.
पक्षी के समझदारी को देखकर इंसान भी हैरान
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक पक्षी पानी पीते नजर आ रही है. मगर खास बात तो यह है कि पक्षी खुद ही टैप को खोलती है और फिर खुद ही उसे बंद भी करती है. यहां तक टैप को तेज से खोलने पर पानी का बहाव तेज हो जाता है तो वह अपने चोंच से तप को कम और तेज करते भी नजर आती है. जिससे पानी का बहाव एडजस्ट होता है और वह पानी पी पाए. अब पक्षी के समझदारी को देखकर इंसान भी हैरान है.
इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि पानी का महत्व हमें इस प्यारे से पक्षी से सीखना चाहिए साथ ही उसे पर एक हार्ट इमोजी से रिएक्ट किया है. आगे लिखा गया कि जिस तरह से पक्षी पानी का इस्तेमाल करते हैं उसे हमें अपने पानी के उपयोग के प्रति अधिक जागरूक होने में मदद मिल सकती है. अब तक इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं वही लोग जैसे काफी पसंद भी कर रहे हैं और इसकी शेयरिंग भी काफी हो रही है.
दो बातों के लिए वीडियो काफी मशहूर
लोग अब इस वीडियो पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं कुछ लोग पानी के महत्व को लेकर बोल रहे हैं तो वहीं कुछ पक्षी की चलाकी पर बात कर रहे हैं. यह वीडियो दो बातों के लिए काफी मशहूर हो रही है. पहले जिस प्रकार पक्षी टैप को खुद से खोल और बंद कर पानी पी रही है. वह काफी अनोखा है वहीं दूसरी तरफ पानी के महत्व को लेकर काफी चर्चाएं हो रही है.