✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

दिन दहाड़े 5 लाख रुपये उड़ा ले गए चोर, बैंक में जमा करने जा रहे व्यक्ति से चोरों ने रिवॉल्वर के दम पर लूट लिए पैसे

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:51:00 AM

चाईबासा (CHAIBASA) : इन दिनों अपराधियों के मन से मानों पुलिस प्रशासन का डर ही खत्म हो गया है और चोरी डकैती की घटनाएँ अब बेहद आम हो चुकी है. इसी बीच चाईबासा में शहर के माध्यम में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा के बाहर सोमवार सुबह बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया गया है. असल में आज गांधी मैदान के पास स्थित आईबीपी पेट्रोल पंप के मालिक पुनीत सेठिया के दो कर्मचारी विमलेश कुमार और संजय नंदी बैंक में रुपये जमा करने पहुंचे थे. इस समय दोनों कर्मचारियों के पास करीबन पांच लाख रुपये थे. ऐसे में सुबह करीबन साढ़े दस बजे जैसे ही दोनों पैसा जमा करने के लिए बैंक की गेट के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे तीन अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया. हमलावरों ने रिवॉल्वर के बट से विमलेश कुमार को घायल कर दिया और हथियार दिखाकर रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए.

बताते चले कि घटनास्थल पर दिन में भीड़भाड़ रहती है, लेकिन किसी ने भी अपराधियों को रोकने की हिम्मत नहीं की. हालांकि पूरी वारदात बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. इधर सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी तरुण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायल विमलेश को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा है. साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की तलाश के लिए CCTV फुटेज खंगाल रही है.

Tags:CHAIBASAchaibasa newschaibasachaibasa crime newschori newschori dakaitichaibasa robberychaibasa 5 lakh ki chori5 lakh ki loot

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.