✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

दूसरे राज्य से आकर देते थे सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने झांसा, पुलिस ने 13 को दबोचा

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 10:46:20 PM

देवघर (DEOGHAR) : इन दिनों साइबर अपराध के लिए देवघर जिला देश में चर्चित हो गया है. लगातार साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी हो रही है. इसी कड़ी में एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग को मिली गुप्त सूचना पर साइबर थाने की पुलिस ने मोहनपुर थाना क्षेत्र के बांझी जंगल में छापेमारी की. इस दौरान वहां से 13 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें कुछ बिहार के जमुई जिले, कुछ दुमका के तालझारी थाना क्षेत्र के अलावा देवघर जिले के मोहनपुर, चितरा, सारठ, देवीपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. ये सभी फर्जी बैंक अधिकारी या कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देते थे. जो भी इनकी बातों में फंस जाता था, ये उनसे उनका अकाउंट और पर्सनल डिटेल ले लेते थे. फिर उनके बैंक अकाउंट में जमा मेहनत की कमाई को बड़े आराम से हड़प लेते थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 14 मोबाइल और 19 सिम बरामद किए हैं. जब्त सिम में कई ऐसे नंबर मिले हैं, जिनकी ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज है.

रिपोर्ट-ऋतुराज

Tags:cyber crimecyber frauddeogharcyber crime in indiajamtara cyber crimedeoghar newscyber crime in hindicyber crime in jamtaracyber crime newscyber crime indiadeoghar cyber crimejamtara cyber crime newsjamtara cyber fraudscyber securitycyber crime in deogharcyber crimnals in deogharwhat is cyber crimecyber crime awarenessonline frauddeoghar latest newsdeoghar jila cyber crime in jharkhandcyber crime in patnadeoghar police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.