✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

एक क्लिक में खाता कर देते हैं खाली, PM किसान योजना के नाम पर साइबर ठगी करनेवाले 6 शातिर गिरफ्तार

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 12:44:34 AM

देवघर (DEOGHAR) : देवघर पुलिस ने 6 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो पीएम किसान योजना के लाभुकों के मोबाइल पर लिंक भेजकर भोले-भाले लोगों से ठगी करते थे. एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाने की पुलिस ने सभी शातिर लोगों को मोहनपुर के चौपा गांव स्थित जंगल से रंगेहाथ गिरफ्तार किया है.

ऐसे लोगों को झांसे में लाकर बनाते हैं शिकार

ये शातिर लोग किसानों के मोबाइल पर लिंक भेजकर फिर उन्हें अपनी मीठी बातों में फंसाकर उनसे सारी जानकारी हासिल कर लेते थे और फिर बड़ी ही चालाकी से उनके बैंक खाते से पैसे निकाल लिए जाते थे. गिरफ्तार साइबर अपराधियों में राहत और शरीफ अंसारी मोहनपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. ये दोनें सगे भाई हैं. इसके अलावा मोहनपुर से अलाउद्दीन अंसारी, मारगोमुंडा के वसीम अंसारी और पालाजोरी थाना क्षेत्र के रहने वाले हिजाब और वसीम अंसारी को गिरफ्तार किया गया है.

ये सभी पीएम किसान योजना के अलावा विभिन्न यूपीआई पर कैशबैक का लालच देकर ठगी की दुकान चला रहे थे. पुलिस ने इनके पास से 9 मोबाइल और 7 सिम जब्त किया है. सभी सिम नंबर की ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कर ली गई है. साइबर थाने की पुलिस ने सभी से महत्वपूर्ण जानकारी जुटाकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

रिपोर्ट-ऋतुराज

Tags:9 fraudsters arrestedpm kisan yojanapm kisan samman nidhi yojanapm kisan samman nidhi yojana onlinepm kisan yojana cyber fraudpm kisanfraud in pm kisan yojanafraud pm kisan yojanapm kisan samman yojanapm kisan yojana kaise check karepm kisan yojana new updatepm kisan samman nidhi yojna onlinepm kisan yojana main fraudpm kisan samman nidhi yojnapm kisan yojana updatepm kisan yojana 2022 fraudpm kisan samman nidhi yojana fraudkisan samman nidhi yojanadeoghar news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.