✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

मंईयां सम्मान योजना में इन लोगों का नहीं आएगा पैसा, लिस्ट आ गई सामने, जल्दी देखिए

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 1:59:50 AM

रांची (RANCHI): मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की 9वीं किस्त विभाग की ओर से जारी कर दी गई है. सभी के खाते में 2500 रुपये की राशि पहुंच रही है, जिन लोगों के खाते में अभी तक पैसा नहीं आया है, उन्हें भी जल्द ही मिल जाएगा. लेकिन लाखों लाभार्थी ऐसे हैं जिन्हें पैसा नहीं मिलेगा. इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि किसके खाते में पैसा आएगा और किसके खाते में नहीं. सबसे पहले बता दें कि शुक्रवार को 9वीं किस्त जारी कर दी गई है. धीरे-धीरे सभी के खाते में पैसा पहुंच रहा है. पैसा आने से पहले विभाग की ओर से मैसेज भी भेजा जा रहा है.

ऐसे में अब लाभुकों की संख्या करीब 50 लाख के करीब है. सभी के खाते में पैसा जाने में करीब 7 से 10 दिन का समय लगेगा. धीरे-धीरे प्रखण्ड के हिसाब से पैसा ट्रांसफर किया जा रहा है. दस जून तक सभी 50 लाख लाभुक के खाते में योजना की किस्त पहुंच जाएगी. ऐसे में विभाग की ओर से भी हर बार बताया जा रहा है कि किस्त जाने में कुछ त्रुटि के वजह से देरी हुई है लेकिन सभी लाभुक को पैसा हर हाल में भेजा जाएगा. किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है.

विभाग ने बताया है कि योजना से जुड़ी जानकारी कई बार सार्वजनिक की गई है. मंईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर भी सारी जानकारियां दी गई है. जिसमें साफ साफ बताया गया है. किसे योजना की किस्त देंगे और किसे नहीं. ऐसे में दोबारा से यह बताया गया है. जो किसी अन्य पेंशन का लाभ ले रही है, घर में कोई सरकारी नौकरी में है, PF का पैसा कटता हो, परिवार के पास चार चक्का गाड़ी हो. ऐसे लोगों को योजना की किस्त नहीं जाएगी. आप भी अगर इन सब में से किसी का लाभ ले रहे है तो आपको योजना की किस्त नहीं मिलेगी.

इसके अलावा अब यह भी जान लीजिए की किसे पैसा मिलेगा और कब तक. इसका भी जवाब विभाग ने बताया है. अगर आपका बैंक खाता सिंगल होना चाहिए. आधार कार्ड, राशन कार्ड और बैंक खाता में नाम की स्पेलिंग एक होनी चाहिए. साथ ही बैंक खाता और आधार कार्ड लिंक होना अनिवार्य है. इसके बाद ही योजना की किस्त भेजी जाएगी.

अब सवाल है कि अआखिर कितने का नाम कट गया है. इसका जवाब पहले भी विभाग की ओर से दिया गया है कि 6 लाख से अधिक लोगों का नाम योजना से हटाया गया है. इसमें यह सभी लोग फर्जी तरीके से लाभ ले रहे थे. इसकी जानकारी जब विभाग को मिली तब सत्यापन शुरू हुआ और बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ. आखिर में कैम्प लगा कर सभी की जांच की गई. और नाम काटा गया साथ ही कार्रवाई भी की गई.

रिपोर्ट-समीर

Tags:maiya samman yojanamaiya samman yojana jharkhandmaiya samman yojana ka paisa kab milegajharkhand maiya samman yojanamaiya samman yojana 2500maiya samman yojana new updatemaiya samman yojnamaiya samman yojana 9th installment datemukhyamantri maiya samman yojanamaiya samman yojana paisa kab milegamaiya samman yojana newsmukhymantri maiya samman yojanamukhyamnatri maiya samman yojana jharkhandmaiya samman yojana 10 kistmaiya samman yojana hold listmaiya samman yojana latest update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.