✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

1 मई को नहीं होगा कोई लेन-देन! बैंक और शेयर बाजार रहेंगे बंद, जानिए वजह

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 30, 2026, 10:34:17 PM

TNP DESK-:अगर आप 1 मई को बैंक से जुड़े किसी काम या शेयर बाजार में ट्रेडिंग की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. दरअसल, 1 मई को देशभर में बैंक और शेयर बाजार बंद रहेंगे.

क्यों रहेगी छुट्टी?

1 मई को हर साल मजदूर दिवस (Labour Day) मनाया जाता है. यह दिन दुनियाभर में कामगारों और श्रमिकों के सम्मान में मनाया जाता है. इसी कारण कई राज्यों में यह सार्वजनिक अवकाश होता है जिसका असर बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं पर भी पड़ता है.

बैंक क्यों बंद रहेंगे?

भारतीय रिजर्व बैंक की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार मजदूर दिवस के मौके पर कई राज्यों में बैंक बंद रहते हैं. हालांकि यह छुट्टी सभी राज्यों में अनिवार्य नहीं होती लेकिन ज्यादातर जगहों पर बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहती हैं.

शेयर बाजार पर क्या असर?

1 मई को Bombay Stock Exchange और National Stock Exchange दोनों ही बंद रहेंगे. यानी इस दिन कोई ट्रेडिंग भी होगी.

डिजिटल सेवाएं रहेंगी चालू

हालांकि बैंक बंद रहने के बावजूद आप UPI, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल आसानी से कर सकते हैं. पैसे ट्रांसफर, बिल पेमेंट जैसे काम बिना किसी रुकावट के चलते रहेंगे.

 

 

Tags:RBI bank holiday list May 20261 मई को बैंक खुलेगा या बंद रहेगाBank Closed AlertImportant Holiday UpdateLabour Day 2026Labour Day 2026 India holidayStock market holiday 1 MayBank holiday 1 May 2026

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.