✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

दोस्ती में भारी पड़ा दारू, दोस्त ने पिलाने से किया इंकार तो दूसरे दोस्त ने उतारा मौत के घाट

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 4:04:44 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): शराब पीने और पिलाने की मामूली सी बात में एक दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त की हत्या कर दी है. घटना लोहनगरी जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के कुदलूंग गांव से सामने आया है. जहां एक दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त की धारदार हथियार से हत्या कर दी. हत्या भी केवल इस लिए की आरोपी दोस्त ने अपने दोस्त से शराब पिलाने की बात कही जिस पर जब दोस्त ने मना किया तो आरोपी दोस्त ने धारदार हथियार से उसकी निर्मम हत्या कर दी. हत्या करने के बाद आरोपी ने मृतक का कटा हुआ सर लेकर अपने घर पहुंच गया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक की पहचान निताई महतो 59 के रूप में की गई है.

शराब पिलाने से इनकार करने पर कर दी हत्या

मिली जाकनारी के अनुसार मृतक आज सुबह आम चुनने की बात कह कर घर से निकला था. इस बीच रास्ते में ही मिथुन टुडू का घर पड़ता है. जिसके बाद मिथुन अपने दोस्त निताई को शराब पिलाने की बात कहने लगा. इस पर निताई ने साफ तौर से शराब पिलाने से इनकार कर दिया. इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहा सुनी हुआ और फिर मिथुन ने निताई की धारदार हथियार से हत्या कर दी. हत्या करने के बाद मिथुन ने निताई का कटा हुआ सिर लेकर अपने साथ घर पहुंच गया. जब मिथुन के परिवार वालों ने कटा हुआ सिर उसके हाथों में देखा तो मिथुन के परिवार वालों ने मिथुन को एक पेड़ में बांध दिया. और पुलिस को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी मिथुन को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने जब आरोपी से पूछताछ की तब उसने बताया कि दोनों के बीच शराब पीने पिलाने की ही दोस्ती थी. कभी मिथुन पिलाता था तो कभी निताई. इसके पहले मिथुन ने शराब पिलाई थी. इस बार निताई की बारी थी. निताई शराब पिलाने से इनकार कर रहा था. इस कारण से ही उसने उसकी हत्या कर दी. है, फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

रिपोर्ट. रंजीत ओझा

 

 

Tags:jharkhand newsjharkhand news todaytoday jharkhand newsjharkhand today newsjharkhandjharkhand breaking newstop newsbreaking newsjharkhand latest newsjamshedpur breaking newsjamshedpur breaking newsjharkhand trending newslatest newsjarkhand breaking newsशराब पिलाने से दोस्त ने दूसरे दोस्त की कर दी हत्या

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.