✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बिहार में बीपीएससी पर मचा बवाल और नेताओं को मिला राजनीति का मुद्दा, कैसे संवरेगा अभ्यर्थियों का भविष्य!

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 6:19:25 PM

पटना(PATNA): बिहार में इस वक्त बीपीएससी परीक्षा को लेकर बवाल जारी है. एक तरफ बीपीएससी अभ्यर्थी सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर परीक्षा रद्द कर वापस से कराने की मांग कर रहे हैं तो वहीं प्रशासन उन पर लाठी चार्ज कर रही है. ऐसे में कई नेता अभ्यर्थियों के समर्थन में खड़े हो गए हैं. जन सुराज के प्रशांत किशोर अभ्यर्थियों के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं तो पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भी उनके समर्थन में खड़े हो गए हैं. रविवार की रात को भी प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर प्रशासन द्वारा लाठियां बरसाईं गई.

सीएम चाहे तो 2 मिनट में बदल सकते हैं अध्यक्ष: तेजस्वी यादव

ऐसे में अब बीपीएससी अभ्यार्थियों पर हुए लाठी चार्ज को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नीतीश सरकार पर निशाना साध रहे हैं. उन्होंने कहा कि, पटना पहुंचते ही वे सबसे पहले गर्दनिबाग अभ्यर्थियों से मिलने पहुंचे थे. अभ्यर्थियों से मिलने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा था. लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. आगे उन्होंने कहा कि, ‘हम सरकार में भी रह चुके हैं और हमें वो सिस्टम भी पता है कि अगर आंदोलन को कुचलना है तो कैसे कुचला जाता है. बीपीएससी आयोग कुछ नहीं है. आयोग के अध्यक्ष को किसने बनाया मुख्यमंत्री ने बनाया. ऐसे में मुख्यमंत्री अगर चाहे तो 2 मिनट में आयोग के अध्यक्ष को बदल सकते हैं.  लेकिन नीतीश कुमार ऐसा नहीं करेंगे. इस सर्दी में अभ्यर्थियों पर लाठी चार्ज हुआ है लोगों का सीना दहल जाना चाहिए.’

हर कीमत पर बच्चों को मिलेगा इंसाफ: पप्पू यादव

वहीं, दूसरी तरफ पूर्णिया सांसद बीपीएससी अभ्यर्थियों की मांग को लेकर अभ्यर्थी डेलिगेशन के साथ राज भवन पहुंचे. सांसद पप्पू यादव ने यहां राज्यपाल से मुलाकात की. जिसके बाद उन्होंने कहा कि राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथआर्लेकर ने अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया है कि जांच निष्पक्ष होगी. वे मुख्यमंत्री से भी बात करेंगे. हर कीमत पर बच्चों को इंसाफ मिलेगा. इस दौरान प्रशांत किशोर पर तंज कसते हुए पप्पू यादव ने कहा कि, छात्रों के इस आंदोलन को फ्रॉड किशोर ने सरकार के हाथ बेच दिया है. प्रशांत किशोर को मालूम नहीं की छात्र आंदोलन के सामने सरकार घुटने टेकी है. कोर्ट का भी हम लोग शरण लिया गया है. हमने राज्यपाल महोदय को विज्ञप्ति भी दिखाई है. उन्होंने आश्वासन दिया है कि वे पटना के डीएम एसपी व मुख्यमंत्री से भी बात करेंगे और बीपीएससी के अध्यक्ष से भी बात कर अभ्यर्थियों को इंसाफ दिलाएंगे.

रिपोर्ट: ऋषिनाथ

Tags:बिहारबिहार न्यूज़बिहार अपडेटबीपीएससीबीपीएससी परीक्षातेजस्वी यादवपूर्णिया सांसद पप्पू यादवनीतीश सरकारसीएम नीतीश कुमारराजदबीपीएससी आयोगपटनापटना न्यूजबिहार लेटेस्ट न्यूजBiharBihar NewsBihar UpdateBPSCBPSC ExamTejashwi YadavPurnia MP Pappu YadavNitish GovernmentCM Nitish KumarRJDBPSC CommissionPatnaPatna NewsBihar Latest News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.