✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

एक साथ 5 नरमुं'ड मिलने से इलाके में हड़कंप, जब पुलिस पहुंची तो जानिए क्या हुआ 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 8:24:35 PM

वैशाली (VAISHALI): वैशाली जिले के अब्दुल हसनपुर से एक दिलचस्प वाकया सामने आया है. दरअसल हसनपुर गांव में मंगलवार को कुछ लोगों ने झाड़ियों के बीच कपड़े , इंसानी अंग और नरमुंड जैसा कुछ देखा. इसके बाद ये खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल लगी. देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. मौके पर कुछ कपड़े और एक साथ पांच नरमुंड नजर आ रहा था. झाड़ियों के बीच में पूजा और तंत्र मंत्र का सामान भी दिख रहा था. किसी बड़ी वारदात की आहट में लोगों ने स्थानीय वैशाली पुलिस को खबर दी. एक साथ 5 नरमुंड की खबर सुन वैशाली पुलिस भागी-भागी पहुंची. 

इंसानी नरमुंड की जगह निकला कद्दू 

लोगों की भीड़ के बीच पुलिसवालों ने झाड़ियों के बीच से एक एक कर नरमुंड और सामान को सावधानी से निकाला और जांच करते दिखे. लेकिन जैसे ही पुलिस की कार्रवाई और जांच शुरू हुई झाड़ियों के बीच से नरमुंड को निकाला गया तो हालात फटा पोस्टर निकला हीरो वाला नजर आया. जिसे लोग नरमुंड समझ रहे थे वह पुलिस का एक डंडा परते ही फूट गया. पता चला लोग जिसे लोग इंसानी नरमुण्ड समझ रहे थे वह तो कद्दू निकला. कद्दू को इंसानी  शक्ल दी गई थी. लाल कपड़े से लपेटा गया था और उस पर सिंदूर और भभूत लपेटा गया था. जिससे कद्दू नरमुंड जैसा नजर आ रहा था. 

पुलिस ने जारी किया प्रेस रिलीज 

एक साथ 5 नरमुंड मिलने की खबर पूरे जिले में आग की तरह फैल चुकी थी. नतीजा यह हुआ कि देर शाम होते-होते वैशाली पुलिस को इस पूरे मामले पर सफाई देनी पड़ी. पुलिस ने बकायदा एक प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि मौके पर जो चीज मिली है वह नरमुंड नहीं लौकी ( कद्दू ) है. वैशाली पुलिस ने नरमुंड मिलने के मामले में सफाई दी कि जिस जगह पर इंसानी सर की आकृति मिली थी. दरअसल वहां कुछ दिनों पहले कोई यज्ञ हुआ था और किसी तांत्रिक के द्वारा लौकी और प्लास्टिक का नरमुंड बनाकर पूजा पाठ किया गया था. संभवत उनके द्वारा फेंके गए सामानों को ही स्थानीय लोगों ने नरमुंड समझ लिया था और यह पूरा बवाल हुआ. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.