✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

इस पाकिस्तानी एक्टर की बॉलीवुड में कमबैक पर मचा बवाल, शिवसेना ने किया विरोध तो दिल्ली के लोगों ने कह दी ये बात

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 10:54:25 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की बॉलीवुड में 9 अप्रैल को फिल्म रिलीज हो रही है, जिसका नाम अबीर गुलाल है. इस फिल्म को लेकर अब शिवसेना और एमएमएस ने विरोध करना शुरू कर दिया है. इन राजनीतिक दलों का कहना है कि भारत में किसी की भी प्रतिभा की कमी नहीं है, फिर क्यों भारतीय कलाकारों की जगह पाकिस्तानी अभिनेताओं को जगह दी जा रही है.

 शिवसेना और एमएनएस पार्टी कर रही है विरोध

आपको बताये कि इसके पहले फवाद खान बॉलीवुड की खुबसूरत और कपूर एंड संस की फिल्म में काम कर चुके हैं, जिसे लोगों ने काफी ज्यादा पसंद भी किया था. अब उनकी नई फिल्म अबीर गुलाल 9 मई को रिलीज हो रही है, लेकिन राजनीतिक दलों ने इस पर काफी ज्यादा बवाल खड़ा कर दिया है,और पाकिस्तानी अभिनेताओं को बॉलीवुड में काम ना देने की अपील की है.

पढ़ें राजनीतिक दलों के विरोध पर दिल्ली वालों की राय

वहीं फवाद खान के विरोध में खड़े शिवसेना और एमएमएस पर दिल्ली वालों ने अपनी राय रखी है. दिल्ली के लोगों का कहना है कि जो भारतीय विदेश जाकर अपना नाम कमा रहे हैं. ऐसे में कोई भी देश के अभिनेता हमारे देश में काम कर सकते हैं और नाम कमा सकते हैं. किसी भी देश के एक्टर्स को बैन करना सही नहीं है. बहुत से भारतीय लोग पाकिस्तानी सीरियल देखना पसंद करते हैं, वहीं इंडियन सीरियल पाकिस्तानी देखना पसंद करते हैं तो किसी भी काम के मामले में बॉयकोट करना या बंद करना ठीक नहीं है.

Tags:actor fawad khanactor fawad khan newspakistani actor fawad khannew film of fawad khanshiv sena of fawad khanabir gulal filmtrending newsentertainment news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.