✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

स्कूल में महिला टीचर और प्रिंसिपल के बीच जमकर हुई हाथापाई, पास खड़े शिक्षक लगाते रहे ठहाके, देखिए VIDEO 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 8:32:10 PM

TNP DESK: स्कूल में जब शिक्षक ही एक दूसरे के साथ हाथापाई करने लगे तो वह बच्चों को क्या सीख देंगे. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि बिहार के स्कूल से एक ऐसा ही मामला सामने आया है. जिसमें स्कूल में दो शिक्षक के बीच जमकर हाथापाई हो रही है. यह हाथापाई महिला टीचर और प्रिंसिपल के बीच हो रही है जहां महिला टीचर प्रिंसिपल की धुनाई करते हुए नजर आ रही है. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. यह वायरल वीडियो बिहार के सिवान का बताया जा रहा है. 

वीडियो में देखा जा रहा है कि एक महिला टीचर कुर्सी पर बैठे प्रिंसिपल के साथ हाथापाई करती है. प्रिंसिपल का कॉलर पकड़ कर केहुनी से उसे मारती हुई नजर आ रही है. वहीं महिला के आसपास एक दो शिक्षक भी खड़े हैं जो इस लड़ाई का आनंद उठा रहे हैं. शिक्षक दोनों की लड़ाई छुड़वाने का एक तरफ जहां प्रयास कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ इस पूरे मामले पर खूब मजे भी ले रहे हैं और लड़ाई छुड़वाने से ज्यादा लड़ाई देखकर हंसते हुए नज़र आ रहे हैं. अब महिला टीचर और प्रिंसिपल के बीच हाथापाई किस मामले कर को लेकर हुई इसका तो खुलासा नहीं हुआ है. लेकिन इस वीडियो पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि रूम के वॉल पर  लिखा है कि अनुशासन ही देश को महान बनाता है. आप दोनों के कार्यशैली को देख के लगता है कि इस शिक्षा के मंदिर में अनुशासन नाम की कोई चीज ही नहीं है. तो वही एक ने लिखा कि बिहार के स्कूलों में तो यह आम बात हो गई है. एक ने कहा ये गुणवान शिक्षक के लक्षण हैं जो हमारे समाज के बच्चों में संस्कार भरेंगे.

Tags:bihar school teacherbihar viral videoviral videotrending videosocial media viral videoviral video newsfight between teacher and principal

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.