✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

शिवरात्रि के दिन थी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय को मारने की साज़िश, वीडियो हुआ वायरल, धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 9:10:46 AM

हाजीपुर(HAJIPUR): हाजीपुर में शिवरात्रि के मौके पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की हत्या करने का वीडियो जारी किया गया था. जिस पर वैशाली पुलिस  एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. वीडियो में कहा गया है की नित्यानंद का सुपारी लेकर शिवरात्रि के मौके पर गोली मार देने का मन है. 3 साल से सपने में आ रहा है कि नित्यानंद राय को मार दिया है. शिवरात्रि के मौके पर नित्यानंद राय को गोली मारेंगे. 

पूरा मामला 

जानकारी के अनुसार 2 दिन पहले यह वीडियो बनाया गया था. जिसके बाद इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया. इसकी भनक लगते ही पुलिस एक्टिव हो गई और युवक को हिरासत में ले लिया है. पुलिस इस वीडियो बनाने वाले युवक की तलाश कर रही है जिसके लगातार छापेमारी में पुलिस लगी है. युवक से लगातार पुलिस पूछताछ थाने लाकर कर रही है. वहीं युवक के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत FIR भी नगर थाने में दर्ज किया गया. पुलिस हर बिंदु पर जांच पड़ताल कर रही है तो गिरफ्तार युवक माधव कुमार पिता अविनाश कुमार झा जो वैशाली जिले के गोरौल का रहने वाला है, पुलिस ने उसे सांची पट्टी एक फ्लैट से गिरफ्तार किया है. पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि किस मकसद से यह वीडियो बनाकर वायरल किया गया है. इस वीडियो बनाने में संलिप्त सभी युवक को पुलिस तलाश करने में जुटी हुई है.

पुलिस महकमे में मचा हड़कंप 

इस वायरल वीडियो में युवक अपने साथियों से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय को गोली मार कर हत्या कर देने की बात बताता दिख रहा है. मंत्री की हत्या की साजिश का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. वीडियो सामने आने के तुरंत बाद वैशाली पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया और उसके साथियों की तलाश शुरू कर दी. दरअसल नित्यानंद राय हर साल परम्परागत रूप से हाजीपुर में होने वाले शिवरात्रि की शोभायात्रा में शामिल होते रहे हैं. हत्या की साजिश वाले इस वायरल वीडियो ने पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया. गनीमत ये रही की पुलिस ने वीडियो के सामने आने के बाद फुल एक्शन दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.  

Tags:biharhajipurUnion Minister of State for Home Nityanand Raiconspiracy to kill Union Minister of State for Home Nityanand Rai on Shivratri

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.