✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

भारत करेंसी पर महात्मा गांधी के साथ भगवान गणेश और लक्ष्मी का भी चित्र हो, जानिए किस राजनेता ने कही ये बात

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 1:18:17 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): भारतीय पर करेंसी पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बड़ा बयान दिया है.उन्होंने केंद्र सरकार से भारतीय मुद्रा (करेंसी नोट) पर महात्मा गांधी के साथ-साथ भगवान गणेश और लक्ष्मी की तस्वीर भी लगाने की मांग की है. अरविंद केजरीवाल ने को प्रेस वार्ता में अर्थव्यवस्था की बेहतर स्थिति और देश को विकसित बनाने के लिए ‘देवी-देवताओं के आशीर्वाद’ की जरूरत बताते हुए ऐसा कहा है. उन्होंने कहा कि नोट के एक तरफ महात्मा गांधी की तस्वीर रहे और दूसरी तरफ लक्ष्मी-गणेश की फोटो हो. वह इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र भी लिखने जा रहे हैं.

उन्होंने आगे कहा कि दिवाली की रात पूजा करते समय उनके मन में यह विचार आया. उन्होंने यह भी कहा कि उनकी कई लोगों से बातचीत हुई है और इस पर किसी को कोई एतराज नहीं होना चाहिए. डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने कहा कि कोशिशें तब कामयाब होती हैं जब देवी-देवताओं का आशीर्वाद साथ हो. अरविंद केजरीवाल ने कहा, “हम सब चाहते हैं कि भारत अमीर देश बने और हर भारतवाशी अमीर परिवार बने. इसके लिए बहुत सारे कदम उठाने की जरूरत है. हमें बड़ी संख्या में स्कूल खोलने हैं, अस्पताल बनाने हैं. इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार करना है.लेकिन कोशिश तभी कामयाब होगी जब हमारे ऊपर देवी देवताओं का आशीर्वाद होता है. कई बार देखते हैं कि कोशिश का परिणाम नहीं आ रहा है तब लगता है कि देवी देवताओं का आशीर्वाद हो तो नतीजे आने लगते हैं.”

आगे केजरीवाल ने कहा कि दिवाली में भी हम सब ने गणेश और लक्ष्मी की पूजा की. हमने सुख शांति की प्रार्थना की. हम यह भी देखते हैं कि जितने व्यापारी हैं, सब लोग अपने यहां जरूर लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्ति लगाकर रखते हैं. रोज सुबह काम शुरू करने से पहले उनकी पूजा करते हैं. आज मेरी केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री से अपील है कि भारतीय करेंसी पर एक तरफ गांधी जी की तस्वीर है वह ऐसे ही रहनी चाहिए दूसरी तरफ गणेश जी की और लक्ष्मी जी की तस्वीर लगाई जाए."

भारतीय करेंसी पर लक्ष्मी जी और गणेश जी की तस्वीर लगाई जाए

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि अब जितने नए नोट छापे जाए उन पर लक्ष्मी और गणेश की तस्वीर हो. उन्होंने इंडोनेशिया का भी उदाहरण देते हुए कहा, “हम यह नहीं कह रहे हैं कि सारे नोट बदले जाए. लेकिन जितने नए नोट छपते हैं, उन पर यह शुरुआत की जा सकती है. इंडोनेशिया मुस्लिम देश है. वहां 85 फीसदी मुस्लिम हैं, 2 फीसदी से कम हिंदू हैं. फिर भी उन्होंने अपने नोट पर गणेश की तस्वीर छापी है. वह 130 करोड़ लोगों की तरफ से प्रधानमंत्री से अपील करते है कि भारतीय करेंसी पर लक्ष्मी जी और गणेश जी की तस्वीर लगाई जाए. ” इसको लेकर भी सियासत शुरू हो गई है.

Tags:indian currencykejriwal on laxmi ganesh in indian currencykejriwal on indian currencyphoto of lord ganesh on indonesia currencylord ganesha photo on indonsian currencyarvind kejriwal on currency noteskejriwal on currency notesindian currency kejriwalpicture of lord ganeshalaxmi-ganesh photos on indian currencyarvind kejriwal on indian currencylord ganesha and devi lakshmi

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.