✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

दिवाली को लेकर बाजारों में रौनक, इको फ्रेंडली पटाखों की बढ़ी डिमांड

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 6:29:28 PM

रांची(RANCHI )- दीपावली को लेकर बाजारों में रौनक लौट आई है.घरों की सजावट के सामान से लेकर दीपावली के दिन बनाए गए छोटे घरौंदे ,मिठाइयां की भी बिक्री जोरदार हो रही है. रांची में भी दीपावली की रौनक देखी जा रही है. हर घर को दुल्हन की तरह सजाया संवारा जा रहा है, वहीं सजावट के लिए बाजार में कई शानदार झालर और मोतियों से बने सामान बिक रहे हैं. लोगों ने अपने-अपने घरों को सजाने के लिए खरीददारी कर रहे हैं. राज्यभर में लोग जोर शोर से रंग-बिरंगे आकर्षक झालरों और सजावट की सामान खरीदने में व्यस्त है.

दीपावली पर माटी की खुशबू से महक उठी रांची

वहीं इस बार बाजार में मिट्टी के बने दीपावली घर, दीये और घर में सजावट के सामान लोगों को अपनी ओर बेहद आकर्षित कर रहा है.दरअसल इस बार रांची शहर के लोग दीपावली पर कुम्हार के हाथों से बने मिट्टी के दीये की खरीदारी कर रहे हैं. कुम्हारों का कहना है कि हमें एक साल का इंतजार रहता है. दीपावली आने से पहले हम मेहनत में जुट जाते है और इसकी तैयारी करते हैं. जिसे लोग जमकर पसंद करते हैं और इसकी बिक्री भी खूब होती है.

लकड़ी से बने घरौंदा हुए महंगे

दिवाली को लेकर सभी लोग तैयारी में जुट चुके हैं और ऐसे में कई लोग घरौंदे खरीदने के लिए बाजार जाते हैं लेकिन पिछले कुछ सालों तक दिवाली के बाजार में लकड़ी से बने घरौंदा की मांग रहती थी लेकिन अब घरौंदे के दामों में उछाल की वजह से लोग अब लकड़ी के घरौंदे कम ले रहे है,इसका आकर्षण न सिर्फ कम हुआ है बल्कि यह महंगा भी हुआ है, ऐसे में थर्माकोल और हार्ड पेपर से बना सुंदर सजा हुआ घरौंदे की अच्छी मांग है. 

दिवाली का सज गया बाजार

झारखंड की राजधानी रांची में दीपावली का बाजार सज गया है. बाजार में मिट्टी से बने दीये और अन्य सामान लोगों की काफी पसंद आ रहे है.बाजार में लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे है, जिसे बाजार में दिनभर भीड़ नजर आ रही है. लोग घरों को सजाने के लिए कई तरह के सामान की खरीदारी कर रहे हैं. वहीं इस बार दीपावली पर रांची और झारखंड के सभी जिलों में लोग लोकल फॉर वोकल पर ज्यादा जोर दे रहे है. 

इको फ्रेंडली पटाखे की डिमांड बढ़ी

दिवाली को लेकर सभी वर्ग के लोग अपने स्तर से तैयारी कर रहे है और बाजारों में जाकर घर की सजावट के साथ पूजा सामग्री भी ले रहे हैं लेकिन जब हम दिवाली की बात करते हैं तो पटाखे की बात ना हो ऐसा हो नहीं सकता . छोटे बड़े बच्चे दिवाली में पटाखे खूब फोड़ते हैं और दिवाली को अच्छे से मनाने की कोशिश भी करते हैं,वैसे हर साल दिवाली को लेकर बाजारों में नए- नए तरह के पटाखे आते है. और इस बार बाजारों में कुछ अलग तरीके के पटाखे देखने को मिल रहे हैं दरअसल इस बार भी मार्किट में प्रदूषण फ्री पटाखे आए हैं.इस बार दीपावली के मार्किट में कम आवाज वाले और इको फ्रेंडली पटाखों की ओर लोग ज्यादा आकर्षति हो रहे है.और ज्यादातर लोग इको फ्रेंडली पटाखे भी खोज रहे, दुकानों में जाकर खुद ही ग्राहक इको फ्रेंडली पटाखे के बारे में पूछ रहे हैं और ज्यादा खरीद रहे हैं.

Tags:Jharkhand newsRanchi news updateDiwali 2023Diwali celebrationeco friendly firecrackersfirecrackers

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.