✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

रांची के इन स्कूलों में 10th के बाद साइंस के एडमिशन के लिए मचती है होड़, जान लीजिए पूरी लिस्ट

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 16, 2026, 2:30:54 PM

रांची (RANCHI): देशभर में बोर्ड की परीक्षाएं चल रहीं हैं, ऐसे में बच्चों और उनके अभिभावकों के मन में यह सवाल अक्सर आता होगा की आखिर 10th के बाद कहाँ एडमिशन लें. अगर आप भी बोर्ड दे रहे हैं और आपके मन में भी यह सवाल है की साइंस स्ट्रीम में PCM या PCBके  लिए कौन सा स्कूल सबसे बेस्ट रहेगा तो यह खबर आपके बड़े काम की है. अमूमन यह देखा गया है की राजधानी के कई स्कूलों में 11th के एडमिशन के लिए होड़ मची रहती है. राज्य के कई जिलों से लोग यहाँ intermediate की पढ़ाई करने के लिए आते हैं. ऐसे में अगर आप भी रांची के बेस्ट स्कूलों की तलाश कर रहे हैं तो यहाँ दी गई लिस्ट से आप जान सकते हैं की आखिर रांची में कौन-कौन से स्कूल हैं जहां intermediate की बेहतरीन पढ़ाई होती है. 

साइंस स्ट्रीम के लिए इन स्कूलों का ट्रैक रिकार्ड रहा है बेहतरीन 
Jawahar Vidya Mandir Shyamali : रांची में 10वीं के बाद साइंस स्ट्रीम में एडमिशन के लिए जिन स्कूलों में सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धा देखने को मिलती है, उनमें से एक है जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली. यह स्कूल लंबे समय से बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम देने के लिए जाना जाता है. खासकर PCM और PCB दोनों ही स्ट्रीम में यहां के छात्र राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल करते रहे हैं.

बता दें कि स्कूल में अनुभवी शिक्षकों की टीम, नियमित टेस्ट सीरीज और प्रैक्टिकल पर खास ध्यान दिया जाता है. इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए छात्रों को मजबूत आधार दिया जाता है. यही कारण है कि हर साल यहां 11वीं साइंस में सीट पाने के लिए छात्रों के बीच कड़ी होड़ रहती है. 

Delhi Public School Ranchi: दिल्ली पब्लिक स्कूल, रांची भी साइंस स्ट्रीम के लिए छात्रों की पहली पसंद में शामिल है. यह स्कूल आधुनिक शिक्षा पद्धति और बेहतर शैक्षणिक वातावरण के लिए जाना जाता है. 10वीं के बाद PCM और PCB दोनों विषयों में यहां दाखिले के लिए बड़ी संख्या में छात्र आवेदन करते हैं. हालांकि स्कूल के नियम भी काफी सख़्त हैं और 10वीं में 95% से ज्यादा अंक लाने वालों का ही दाखिला इस स्कूल में होता है. 

स्कूल में स्मार्ट क्लास, लैब सुविधाएं और नियमित मूल्यांकन प्रणाली छात्रों को मजबूत अकादमिक आधार प्रदान करती है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को ध्यान में रखते हुए पढ़ाई का स्तर रखा जाता है. बेहतर रिजल्ट और अनुशासित माहौल के कारण हर साल यहां एडमिशन के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलती है.

St Xavier Doranda: सेंट जेवियर्स स्कूल, डोरंडा रांची का एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान है, जहां 11वीं साइंस में प्रवेश पाना कई छात्रों का सपना होता है. यह स्कूल अपने सख्त अनुशासन और उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणामों के लिए प्रसिद्ध है. PCM और PCB दोनों स्ट्रीम में यहां के छात्रों का प्रदर्शन सराहनीय रहा है.

यहां पढ़ाई के साथ-साथ प्रयोगशाला कार्य और कॉन्सेप्ट क्लियर करने पर विशेष जोर दिया जाता है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मजबूत नींव तैयार की जाती है. हर साल बड़ी संख्या में छात्र आवेदन करते हैं, जिससे एडमिशन प्रक्रिया काफी प्रतिस्पर्धी हो जाती है.

Tags:jharkhandjharkhand best schoolbest school in ranchitop school in ranchibest school in ranchi for sciencetop school in ranchi for sciencetop 3 school in ranchi for sciencetop 5 school in ranchi for sciencetop 10 school in ranchi for sciencetop 3 school in ranchi for PCM/PCBtop 5 school in ranchi for PCM/PCBtop 10 school in ranchi for PCM/PCBTOP 10 schoolstop 5 schoolslatest newsbig newstop newsviral newstrending newsJVMJVM ShyamliJVM Shyamli ranchiDPSDPS ranchiSt XavierSt Xavier schoolSt Xavier school ranchi

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.