☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

नशा का सेवन कर अस्पताल के बाथरूम में सो रहा था युवक, पुलिस ने किया मृत घोषित, जानिए फिर क्या हुआ 

नालंदा(NALANDA): बिहार शरीफ सदर अस्पताल में उस वक्त अफरा तफरी माहौल हो गया जब एक व्यक्ति बाथरूम में गिरा हुआ मिला. बाथरूम में गिरे रहने की सूचना पर बिहार थाना की पुलिस पहुंची और व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया. और फोरेन्सिक टीम को भी बुलाने की बात कही. अस्पताल प्रशासन द्वारा उसे पोस्टमार्टम रूम में ले जाने की प्रक्रिया की जा रही थी उसी वक्त अचानक व्यक्ति में हलचल दिखाई दिया और उसके बाद उठकर खड़ा हो गया. इसके बाद सदर अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल हो गया. चिकित्सक द्वारा जांच किया गया तो व्यक्ति जीवित पाया गया.

जानिए पूरा मामला 

दरअसला इस मामले में व्यक्ति ने बताया गया कि उसने नशा का सेवन किया था जिसके कारण वह बाथरूम में सो रहा था. बताते चले कि बाथरूम के बाहर चप्पल था और सफाई कर्मी द्वारा दरवाजा को कई वार नोक किया था. मगर कोई हलचल नहीं हुआ तो बिहार थाना पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस की टीम पहुँचकर दरवाजा का ऊपरी हिस्सा तोड़कर कर देखा तो बाथरूम में एक व्यक्ति गिरा हुआ था और कोई हलचल नहीं कर रहा था. जिसके कारण पुलिस को लगा व्यक्ति मृत पड़ा है. और हार्ट अटैक से मौत की संभावना जताई. मगर व्यक्ति आधे घंटे के बाद उठकर खड़ा हो गया. व्यक्ति अस्थावां थाना क्षेत्र के जीराइन गांव निवासी राकेश केवट है . फ़िलहाल बिहार थाना की पुलिस पूछ ताछ के लिए थाना ले गई है.

Published at:23 Sep 2024 01:35 PM (IST)
Tags:bihar newsनालंदा न्यूज़nalandatrending newsbihar policeman was sleeping in the bathroom
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.