✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

दुनिया का सबसे सस्ता iPhone लॉन्च के लिए तैयार! कीमत इतनी कम की प्रीमियम फोन भी पड़ जाएंगे इसके आगे फीके

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 8, 2026, 3:15:47 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): ऐपल फैंस के लिए बड़ी खबर है. कंपनी इसी महीने अपना नया iPhone 17e लॉन्च कर सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐपल 19 फरवरी को इस डिवाइस से पर्दा उठा सकती है. यह iPhone 17 सीरीज का सबसे किफायती मॉडल होगा. इससे पहले फरवरी 2025 में ऐपल ने iPhone SE को बंद कर iPhone 16e पेश किया था. अब iPhone 17e में पिछले मॉडल की तुलना में कई अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

डिजाइन में मामूली बदलाव, फीचर्स में बड़ा अपग्रेड

iPhone 17e का डिजाइन काफी हद तक iPhone 16e जैसा ही रहने की उम्मीद है. हालांकि चर्चा है कि इस बार नॉच की जगह Dynamic Island दिया जा सकता है, लेकिन इसे लेकर अभी स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है.

दमदार परफॉर्मेंस के लिए नई चिप

इस फोन में नया A19 चिपसेट मिलने की संभावना है, जो पहले से ज्यादा फास्ट और पावर-एफिशिएंट होगा. साथ ही इसमें N1 चिप भी दी जा सकती है, जो Wi-Fi 7 और Bluetooth 6 जैसे एडवांस कनेक्टिविटी फीचर्स को सपोर्ट करेगी.

बेहतर 5G और बैटरी लाइफ

iPhone 17e में ऐपल का नया C1X मॉडम मिलने की उम्मीद है. कंपनी के दावे के अनुसार यह मॉडम पहले से दोगुना तेज होगा और बैटरी की खपत भी कम करेगा, जिससे बेहतर 5G स्पीड के साथ लंबी बैटरी लाइफ मिल सकती है.

MagSafe और कैमरा डिटेल्स

इस बार फोन में MagSafe सपोर्ट दिए जाने की भी संभावना है, जिससे 20W से 25W तक की मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग मिल सकती है. कैमरे की बात करें तो पीछे की तरफ 48MP का सिंगल रियर कैमरा दिया जा सकता है.

कीमत और अन्य लॉन्च

रिपोर्ट्स के अनुसार iPhone 17e की शुरुआती कीमत 599 डॉलर के आसपास हो सकती है. इसी इवेंट में ऐपल iPad 12 भी लॉन्च कर सकता है, जिसमें A18 चिप, 8GB रैम और Apple Intelligence का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है.

Tags:iPhonecheapest iPhoneiPhone 17iPhone 17 pricecheapest iPhonecheapest iPhone in indiacheapest iPhone in worldcheapest apple phonecheapest iPhone pricecheapest iPhone price detailstechnology newslatest newstechno newstechno buzziphone latest updateappleapple newsbig newsviral newstrending news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.