टीएनपी डेस्क (TNP DESK): झारखंड में मंईयां सम्मान योजना की 20वीं किस्त को लेकर राज्य की लाभूक महिलायें इंतजार में बैठी हैं कि आखिर कब उनके खाते में योजना की राशि भेजी जाएगी. बताते चलें कि हालही में राज्य कि लाभूक महिलाओं को जनवरी और फ़रवरी महीने कि किस्त यानि कि 18वीं और 19वीं किस्त की राशि भेजी गई है, वहीं कुछ जिलों में मंईयां सम्मान योजना की 20वीं किस्त की राशि भी भेजी जा चुकी है, जिनमें सिमडेगा, रांची, बोकारो, हजारीबाग, गोड्डा, पाकुड़, देवघर दुमका, धनबाद और साहिबगंज सहित कुछ अन्य जिलें शामिल हैं. वहीं बचे हुए जिलों में लाभुकों को राशि जल्द ही भेजी जाएगी.
बता दें कि, जिन जिलों में मंईयां योजना की 20वीं किस्त की राशि नहीं भेजी गई है उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है. अन्य जिलों में भी जल्द से जल्द राशि भेजी जाएगी, जिसकी तैयारी विभाग ने कर दी है. मिली जानकारी के अनुसार आने वाले एक हफ्ते में बचे हुए जिलों में भी 20वीं किस्त का भुगतान कर दिया जाएगा. इसके लिए विभाग ने लिस्ट बना ली है और जल्द ही लाभुकों के खाते में पैसे भी भेज दिए जाएंगे.
जिन लाभार्थियों को अब तक योजना की राशि प्राप्त नहीं हुई है, उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है. जानकारी के अनुसार, वही किस्त जारी की गई है जिन लाभुकों ने DBT प्रक्रिया को सही तरीके से पूरा किया है. साथ ही जिन महिलाओं का खाता सत्यापन पूरा हो चुका है, आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक है और जिन्हें पहले भी योजना की किस्त मिल चुकी है, उनके खाते में ही राशि भेजी गई है.
यदि आप अपनी योजना से जुड़ी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो मंईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्टेटस आसानी से देख सकते हैं. आधार नंबर की मदद से आपको यह जानकारी मिल जाएगी कि अब तक कितनी किस्त जारी हुई है और अगली राशि कब तक आपके खाते में आएगी.
वहीं, जो लाभार्थी अभी भी किस्त का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए यह समझना जरूरी है कि खाते का सत्यापन पूरा होने के बाद ही भुगतान किया जाता है. यदि आप योजना के पात्र हैं, उनके लिए यह समझना जरूरी है कि खाते का सत्यापन पूरा होने के बाद ही भुगतान किया जाता है. यदि आप योजना के पात्र हैं और सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर चुके हैं, तो आपके खाते में भी जल्द ही राशि भेज दी जाएगी.