टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : बिहार से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां एक युवती पहले एक युवक को अपने प्रेम जाल में फंसा कर उससे शादी करती है. जिसे बाद दोनों खुशी-खुशी रहते थे. लेकिन इसी बीच युवती किसी दूसरे लड़के से भी प्यार कर लेती है औऱ प्रेमी के साथ मिल कर अपने पहले पति की हत्या कर देती है. इतना ही नहीं पति के हत्या करने के बाद उसके शव को अपने घर के आंगन में ही गाड़ देती है ताकी किसी को कुछ पता ना चले. लेकिन जांच करते हुए पुलिस ने युवती के मृत पति के शव को कब्जे में लेकर पत्नी समेत उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया.
जानिए क्या है पूरा मामला
घटना बिहार के भोजपुर स्थित तरारी थाना क्षेत्र के इटमहा गांव का है. घटना की जानकारी देते हुए मृत के पिता ने बताया कि तरारी थाना की रहने वाली नेहा नाम की लड़की से उसके बेटे मिथुन गिरी की शादी होती है. दोनों एक दूसरे से काफी ज्यादा प्रेम करते थे. जिस वजह से दोनों परिवार की सहमती से दोनों की हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी करा दी गई. शादी के बाद दोनों काफी खुश रहा करते थे. लेकिन इसी बीच उनकी बहू अपने घर इटमहा चली गई थी. जिसे लाने के लिए उनका बेटा मिथुन 14 अक्टूबर को उनके घर गया था. उन्होंने पुलिस को बताया कि जब से उनका बेटा अपनी पत्नी के पास गया था वह उन से बात नहीं किया करता था. जब उनके द्वारा कॉल किया गया तो नेहा के परिवार वालों के द्वारा बहाना बना दिया जाता था कि मिथुन घऱ में नहीं है. फिलहाल कुछ दिनों से उनका बेटा का फोन बंद आ रहा था, जिसके बाद उन्होंने तरारी थाना को इसकी जानकारी दी.
छानबीन में जुटी पुलिस
जानकारी मिलते ही पुलिस जब नेहा के घर पहुंची तो मिथुन का फोन उनके घर पे पाया. जिसके बाद पुलिस ने मिथुन की खोज बीन शुरू की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल रहा था. जब पुलिस ने नेहा से मिथुन के बारे में जानकारी ली तब जा कर नेहा ने बाताया कि मिथुन के शव को उसने आंगने में गाड़ दिया है. इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने आंगन से मिथुन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पूछताछ में पुलिस को यह जानकारी मिली है कि मृतक की पत्नी औऱ उसके प्रेमी डॉक्टर बब्लू पासवान ने मिल कर पति की हत्या कर दी है. वहीं मृतक की पत्नी का कहना है कि उसने खुद फांसी लगाकर जान दे दी. हमने केवल शव को दफनाया है. मामला संदेहास्पद है. पुलिस छानबीन में जुट गई है.